Home rss world hindi पैटरनिटी लीव लेने पर बैंक ने नौकरी से निकाला, कोर्ट में मुकदमे...

पैटरनिटी लीव लेने पर बैंक ने नौकरी से निकाला, कोर्ट में मुकदमे के बाद देने पड़ गए 19 करोड़ रुपये!

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मैनेजर ने आरोप लगाया कि लीव लेने के बाद बैंक ने उन्हें निशाना बनाया और नौकरी से निकाल दिया। कंपनी ने अपने बचाव में कई दलीलें दीं लेकिन कोर्ट ने कर्मचारी के हक में फैसला सुनाया।

दुनिया के सबसे बड़े इन्वेस्टमेंट बैंकों में से एक गोल्डमैन सैक्स को अपने एक पूर्व कर्मचारी को भारी-भरकम जुर्माना चुकाना पड़ा है। जानकारी के मुताबिक कंपनी ने अपने एक कंप्लायंस मैनेजर को पैटरनिटी लीव लेने की वजह से नौकरी से निकाल दिया था। इसके बाद यह मामला कोर्ट पहुंचा। लंदन के एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल ने मामले पर सुनवाई के बाद बैंक को पूर्व मैनेजर को करीब 1.5 मिलियन पाउंड यानी लगभग 19 करोड़ रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया है।

इकॉनमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक जोनाथन रीव्स लंदन में गोल्डमैन सैक्स के कंप्लायंस डिपार्टमेंट में कार्यरत थे। उन्होंने बैंक की नीति के तहत अपने नवजात बच्चे की देखभाल के लिए 6 महीने की पेड पैटरनिटी लीव ली थी। हालांकि छुट्टी के बाद लौटते ही कंपनी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया।

रीव्स ने लगाया बड़ा आरोप

रीव्स ने आरोप लगाया कि लीव लेने के बाद बैंक ने उन्हें निशाना बनाया और 2022 में नौकरी से निकाल दिया। रीव्स की लीगल टीम ने अदालत में तर्क दिया कि अगर किसी महिला कर्मचारी ने बच्चे की देखभाल के लिए इतनी लंबी छुट्टी ली होती, तो बैंक उसके साथ ऐसा व्यवहार नहीं करता या उसे नौकरी से नहीं निकालता।

हालांकि बैंक ने इस दावे पर असहमति जताई। बैंक ने दावा किया कि रीव्स को उनके काम के खराब प्रदर्शन के कारण निकाला गया था, न कि छुट्टी लेने की वजह से। गोल्डमैन सैक्स ने यह भी कहा कि वह माता-पिता दोनों को 6 महीने का पेड लीव देता है और अपने सभी कर्मचारियों को इसका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

कोर्ट ने क्या सुनाया फैसला?

दलीलों को सुनने के बाद एम्प्लॉयमेंट ट्रिब्यूनल ने मैनेजर के पक्ष में फैसला सुनाया। ट्रिब्यूनल ने अपने फैसले में कहा कि जोनाथन रीव्स को सीधे तौर पर पैटरनिटी लीव लेने की वजह से नौकरी से निकाला गया। जज ने कहा कि जिस समय कर्मचारी को अपने परिवार और नवजात बच्चे की देखभाल में ध्यान लगाना चाहिए था, उस समय बैंक के इस रवैये के कारण उसे भारी तनाव और चिंता से गुजरना पड़ा।

ट्रिब्यूनल ने यह भी माना कि इस मुकदमेबाजी के कारण रीव्स के करियर पर बुरा असर पड़ा। उन्होंने 417 नौकरियों के लिए आवेदन किया, लेकिन इस कानूनी विवाद के चलते उन्हें स्थायी नौकरी मिलने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN