Home मनोरंजन समाचार ‘कॉकटेल 2’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट, भड़के शाहिद कपूर, बोले- मैं खुद…

‘कॉकटेल 2’ को मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट, भड़के शाहिद कपूर, बोले- मैं खुद…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/Cocktail_2_photos_2_1781871931026_1781871940010_1075d86c-9625-4c10-8de1-13f95a226f07.jpg

‘कॉकटेल’ का सीक्वल ‘कॉकटेल 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गया है। इस रोमांटिक फिल्म में शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन हैं। इसे ए सर्टिफिकेट मिला है।

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ आज थिएटर्स में रिलीज हो गई है। होमी अदजानिया ने डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया। मतलब सिर्फ 18 साल और उससे बड़े लोग ही थिएटर्स में ये फिल्म देख सकते हैं। इस पर जब शाहिद कपूर से सवाल किया गया तब उन्होंने सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर हैरानी जताई।

शाहिद कपूर का रिएक्शन

फैंस से बातचीत के दौरान शाहिद कपूर ने फिल्म की एडल्ट रेटिंग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ‘फिल्म में ऐसा कुछ भी नहीं है जिसकी वजह से ऑडियंस अनकम्फर्टेबल हो जाएं। इस फिल्म में तीन लोगों की और उनके रिश्तों की कहानी दिखाई गई है। ये एक ऐसी फिल्म है जिसे आप अपने परिवार और दोस्त के साथ बैठकर देख सकते हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इस फिल्म को देखने के बाद चेहरे पर मुस्कान लेकर सिनेमाघरों से बाहर निकलेंगे और जिंदगी को एक नए नजरिए से देखने की कोशिश करेंगे।’

करियर की पांचवीं ए रेटेड फिल्म

दिलचस्प बात ये है कि ‘कॉकटेल 2’ शाहिद कपूर के करियर की पांचवीं ए-रेटेड फिल्म बन गई है। इससे पहले उनकी ‘कमीने’, ‘उड़ता पंजाब’, ‘कबीर सिंह’ और ‘ओ रोमियो’ को भी ‘ए’ सर्टिफिकेट मिल चुका है।

सेंसर बोर्ड ने क्या बदलाव कराए?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलचस्प बात ये है कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म के किसी भी रोमांटिक या इंटिमेट सीन पर कैंची नहीं चलाई है। इसके बजाय, बोर्ड ने मेकर्स को केवल डायलॉग्स और सबटाइटल्स में कुछ बदलाव करने के निर्देश दिए है। जैसे सबटाइटल्स में आ रहे एक अपशब्द को पूरी तरह हटाना, फिल्म में जहां ‘अग्नि’ शब्द का इस्तेमाल हुआ था, उसे बदलकर ‘दिया’ करना आदि।

एक बार फिर दिखने मिलेगा लव-ट्रायंगल

साल 2012 की सुपरहिट फिल्म ‘कॉकटेल’ में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डियाना पेंटी ने एक्टिंग की थी। इसका डायरेक्शन होमी अदजानिया ने किया था। वहीं इसके सीक्वल में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फ्रेश स्टारकास्ट नजर आ रही है और इसे डायरेक्ट होमी अदजानिया ने ही किया है।

कॉकटेल 2′ की कहानी

कहानी दिया और कुणाल के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके 10 साल पुराना रिश्ता तब मोड़ लेता है जब उनकी एक पुरानी दोस्त एली की उनकी जिंदगी में वापसी होती है। लाइव हिन्दुस्तान ने इस फिल्म को 2.5 रेटिंग दी है। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म पहले दिन कितने करोड़ कमाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN