Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/19/1200x900/dmu_1781885467131_1781885481030_378b474c-5851-4595-9e39-b248cc1c239a.jpgधनुष और मृणाल ठाकुर काफी समय से अपने रिलेशन को लेकर चर्चा में थे, लेकिन अब जो खबर आ रही है उसे सुनकर दोनों के फैंस निराश होने वाले हैं।
धनुष और मृणाल ठाकुर के रिलेशन की खबरें कुछ समय पहले काफी चर्चा में थीं। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों एक-दूसरे को लेकर काफी सीरियस हैं, लेकिन अब जो खबर आ रही है वो काफी शॉकिंग है। फैंस इससे जरूर निराश हो जाएंगे। दरअसल, जो नई रिपोर्ट आई है उसके मुताबिक मृणाल ठाकुर और धनुष अब अलग हो गए हैं।
दोनों का हो गया ब्रेकअप
फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक्टर्स ने अपने रास्ते अलग कर दिए हैं। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की वजह सामने नहीं आई है कि आखिर क्यों दोनों ने रिलेशन को खत्म करने का फैसला किया है।
दोनों ने कभी रिलेशन को नहीं किया था कन्फर्म
वैसे दोनों के रिलेशन की खबर कई महीनों से काफी चर्चा में थी। लेकिन दोनों ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया था। इतना ही नहीं दोनों जब भी साथ आते थे तो कैमरे की नजर उन पर चली ही जाती थी। दोनों एक-दूसरे के फिल्म के प्रीमियर में नजर आते थे।
कहां से शुरू हुई रिलेशनशिप की खबरें
इन सबकी शुरुआत तब हुई जब धनुष, मृणाल ठाकुर की फिल्म सन ऑफ सरदार के प्रमीयिर में पहुंचे। हालांकि जब मृणाल से इस बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि आप अजय देवगन से पूछिए, उन्होंने ही धनुष को बुलाया था। दोनों में से किसी ने रिलेशन की खबर को कन्फर्म नहीं किया।
धनुष का 2022 में हुआ था तलाक
धनुष वैसे पर्सनल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं। उन्होंने साल 2022 में ऐश्वर्या रजनीकांत से अलग होने की अनाउंसमेंट की थी। दोनों ने 18 साल साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया था।
धनुष की फिल्में
धनुष फिलहाल अपने काम पर फोकस कर रहे हैं। लास्ट वह पिछले साल रिलीज हुई फिल्म इडली कड़ई में नजर आए थे। अब वह ओम चैप्टर 1 की शूटिंग कर रहे हैं।
मृणाल की फिल्में
वहीं मृणाल की बात करें तो पिछले कुछ समय से वह अपने करियर का ग्राफ हाई करती जा रही हैं। इस साल उनकी 3 फिल्में अब तक रिलीज हो चुकी हैं जिसमें दो दीवाने शहर में, डकैत अ लव स्टोरी और है जवानी तो इश्क होना है। अब मृणाल इसके बाद पूजा मेरी जान और राका में नजर आने वाली हैं। पूजा मेरी जान में वह मृणाल ठाकुर के साथ नजर आएंगी। वहीं राका में वह अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



