Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/05/1200x900/rsa_1780658891581_1780658901603_01ebc7b9-435a-4a59-9d42-357bc6e8d5ef.jpgरश्मिका मंदाना कॉकटेल 2 में नजर आने वाली हैं। इसमें रश्मिका का काफी ग्लैमरस और बोल्ड रोल दिखने वाला है। अब रश्मिका ने बताया कि वह इस रोल को हां करने से पहले काफी झिझक रही थीं।
रश्मिका मंदाना फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में रश्मिका के साथ शाहिद कपूर और कृति सेनन लीड रोल में हैं। इस फिल्म में रश्मिका का अब तक का सबसे अलग और ग्लैमरस रोल नजर आया है। रश्मिका के किरदार को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट को हां कहना उनके लिए आसान फैसला नहीं था।
कॉकटेल 2 को लेकर क्या बोलीं रश्मिका
रश्मिका ने कहा, ‘मेरे लिए कॉकटेल 2, दोस्ती, प्यार और इमोशन्स का खूबसूरत मिक्स है। ट्रेलर ने दिया, अली और कुणाल के फन स्पिरिट को अच्छे से कैप्चर किया है। अपने दोस्तों, पार्टनर्स और परिवार के साथ बड़े पर्दे पर इसे एंजॉय करें।’
डर गई थीं रश्मिका इस किरदार को करने से
एक्ट्रेस के मुताबिक यह किरदार काफी अलग था जो उन्होंने अब तक निभाए हैं उससे। वह बोलीं, ‘मैं काफी डर गई थी क्योंकि मैंने अब तक इतना अर्बन सीन कभी पहले नहीं किया और जो मैंने अब तक फिल्में की हैं मुझे लगता है वे हमेशा मुझसे सीरियस रोल एक्सपेक्ट करते हैं। मैंने पहली बार इतना लाइट हार्टेड फिल्म की है जो दोस्ती और प्यार पर है। पहले मुझे लगा कि क्या यह मेरे लिए सही है? लेकिन क्योंकि मैंने पहले कभी ऐसा नहीं किया तो मुझे करना होगा। मुझे लगा दर्शकों को सरप्राइज देना चाहिए कुछ नया करके, कुछ अलग करके। बस यही वजह है कि मैंने फिल्म को हां कहा।’
खुद को किया चैलेंज
रश्मिका ने यह भी कहा कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने खुद को चैलेंज किया है। उनके मुताबिक दर्शकों को उनका एक नया साइड देखने को मिलेगा।
कब रिलीज होगी कॉकटेल 2
कॉकटेल 2 की बात करें तो यह फिल्म 19 जून 2026 को रिलीज होगी। यह फिल्म साल 2012 में आई कॉकटेल का सीक्वल है। कॉकटेल में सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण, डायना पेंटी लीड रोल में थे।
बता दें कि जब फिल्म के गाने रिलीज हुए थे तब ऐसा कहा जा रहा था कि इसमें लेस्बियन स्टोरी दिखेगी। लेकिन ट्रेलर लॉन्च के दौरान फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने इन खबरों को गलत बताया।
लेस्बियन रिलेशनशिप पर नहीं फिल्म
वहीं रश्मिका से जब ट्रेलर लॉन्च के दौरान पूछा गया कि क्या कृति के साथ वह कपल हैं फिल्म में तो वह भी मना करती हैं। कृति बोलती हैं कि मुझे पता है यह अफवाह कहां से आ रही हैं और मस्ती में शाहिद कपूर को देखती हैं। रश्मिका भी फिर शाहिद के साथ मस्ती करते हुए कहती हैं कि मुझे भी लगता है एक ही जगह से यह अफवाह आ रही है।
कॉकटेल 2 की स्टोरी की बात करें तो इसमें शाहिद और रश्मिका के किरदार के बीच रोमांटिक बॉन्ड होता है और कृति का किरदार, शाहिद की दोस्त होती हैं। लेकिन कृति के किरदार को शाहिद के किरदार से प्यार हो जाता है जिसके बाद ट्रायएंगल चलता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







