Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/Rama_1792475897883_PUkB_1792475904527_zW7F_58c6b673-ea3b-4f16-80be-c0eb28dbf7d1_xf8g.jpgरामायण में रावण का रोल कर रहे यश ने पब्लिक से अपील की है कि वो इस फिल्म को एक मौका दें। खुले दिमाग से फिल्म देखने जाएं और इस बात को समझें कि मेकर्स ने पॉजिटिव मांइडसेट के साथ इसे बनाया है।
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘रामायण’ के लिए एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। फिल्म से जुड़े एक इवेंट में यश ने ऑडियंस से अपील की है कि इस फिल्म को एक मौका दें और छोटी-छोटी गलतियां निकालने की बजाए मूवी को एन्जॉय करें। मालूम हो कि ‘एवेंजर्स’, ‘ड्यून’, ‘हैरी पॉटर’ और ‘इंटरस्टालर’ जैसी फिल्मों के लिए VFX वर्क कर चुका DNEG ‘रामायण’ के लिए वीएफएक्स कर रहा है। यश ने कहा कि दर्शकों को ऐसा मौका दोबारा नहीं मिलेगा, इसलिए बजाए नीम-नेक निकालने के, खुले दिमाग से इस फिल्म को देखें।
फिल्म को एक फेयर चांस मिलना चाहिए
हैदराबाद में आयोजित हुए इस इवेंट में यश ने उनके फैंस से एक साथ आने और मेकर्स की कोशिश को सपोर्ट करने की अपील की। यश ने यह भी कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि फिल्म VFX के मामले में दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी, फिल्म को एक फेयर चांस दिया जाना चाहिए। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही बातों के बारे में यश ने कहा, “अगर उन्हें यह अच्छी लगेगी, तो वो इसके बारे में बात करेंगे।” यश ने कहा कि फिल्म देखे बना इसे जज ना करें और छोटी-छोटी चीजों को हाइलाइट ना करें।
अगर हम उन जैसे लोगों को आज खो देंगे..
केजीएफ फेम एक्टर ने कहा, “प्लीज इसमें छोटी-छोटी कमियां मत खोजने लग जाइएगा। कि VFX ठीक नहीं है और यह वो। यह मौका दोबारा नहीं आएगा। सालों तक।” नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म पर करीब 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। उनका जिक्र करते हुए यश ने कहा- अगर हम उन जैसे लोगों को आज खो देंगे, तो हम बहुत पीछे चले जाएंगे। यश ने कहा कि मेकर्स ने बहुत साफ और अच्छी सोच के साथ इस फिल्म को बनाया है, इसलिए खुले दिमाग से फिल्म देखने थिएटर्स में पहुंचें।
प्रोड्यूसर ने खुलकर स्वीकार किए रिएक्शन
यश ने खुलकर लोगों की प्रतिक्रिया और ओपिनियन को स्वीकार करने के लिए नमित मल्होत्रा की तारीफ की। यश ने कहा कि नमित ने सभी लोगों की बातें सुनी हैं, उनके रिएक्शन्स स्वीकार करते हुए अपना बेस्ट करने की कोशिश की है। यश ने बताया कि कैसे टीजर की रिलीज के बाद जब लोगों ने इसमें कुछ गलतियां निकालीं तो नमित मल्होत्रा ने कहा कि वह इन्हें ठीक करने की कोशिश करेंगे। लेकिन जब दोबारा झलकियां सामने आईं तो लोगों ने किरदारों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



