Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/rm_1780139798056_1780139809792_e9bb3059-d8e0-4fbd-8fd1-9c9e50a62425.jpgअरुण गोविल रामानंद सागर के शो रामायण में भगवान राम का किरदार निभा चुके हैं। अब वह नितेश तिवारी की रामायण में नजर आएंगे। हालांकि इसमें वह राजा दशरथ का किरदार निभाएंगे।
रामायण फिल्म आने वाली है इस दीवाली पर जिसे नितेश तिवारी डायरेक्ट करने वाले हैं। फिल्म में रणबीर कपूर, राम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में अरुण गोविल भी हैं जो रामानंद सागर की पॉपुलर रामायण शो में राम का किरदार निभा चुके हैं। इस फिल्म में वह राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। अब अरुण ने रणबीर के राम का किरदार निभाने पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा बतौर राम मैं उनके बारे में नहीं बोल पाऊंगा।
राम के तौर पर कुछ नहीं बोल सकता
वैरायटी इंडिया से बात करते हुए अरुण ने कहा, ‘राम के तौर पर मैं उनके बारे में कुछ कह नहीं पाऊंगा, लेकिन वह अच्छे एक्टर हैं इसमें कोई शक नहीं है। वह साथ ही काफी अच्छे इंसान हैं। जैसे कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि हर एक्टर का अपना तरीका होता है किसी किरदार को निभाने का और उन्होंने भी अलग तरीके से भगवान राम का किरदार निभाया होगा।’
लोगों के दिल-दिमाग में मैं राम हूं
अरुण से फिर रणबीर के इस किरदार को लेकर हो रही ट्रोलिंग को लेकर के बारे में भी पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि मेरी जो परफॉर्मेंस थी भगवान राम की वो एक मिसाल बन गई है। वो आज तक लोगों के दिल और दिमाग में जिंदा है। लोग दूसरे राम को नहीं देखना चाहते हैं। आप जानते हैं मेरी रामायण आज भी कहीं न कहीं चलती रहती है। यहां तक कि आज भी नॉर्थ और सेंट्रल इंडिया में जब भी मेले या तमाशा होते हैं तो भगवान राम की फोटो जब बेचते हैं तो उसमें मेरा चाहरा लगाकर बेचते हैं। मेरे लिए इसलिए एक एक्टर के भगवान राम का किरदार निभाने के बारे में बोलना सही नहीं लगता है।’
पहले दशरथ का किरदार निभाने पर झिझक रहे थे
इसी दौरान अरुण ने यह भी कहा कि पहले वह इस फिल्म को करने से झिझक रहे थे। उन्होंने कहा, ‘रामायण में राम के पिता दशरथ का किरदार निभा रहा हूं। अगर मुझे लगता यह सही नहीं है तो मैं नहीं करता। लेकिन सच कहूं तो शुरू में मैं इस रोल को नहीं करना चाहता था। लेकिन नितेश तिवारी ने मुझे कहा। उन्होंने कहा कि वह एक कनेक्शन चाहते हैं हमारी और इस रामायण के बीच।’
2 किरदार निभा रहे रणबीर
बता दें कि इस फिल्म में रणबीर ना सिर्फ राम बल्कि पुरुषोत्तम राम का भी किरदार निभाएंगे। खुद को इन रोल के लिए तैयार करने पर रणबीर ने हाल ही में कहा था, मुझे लगता है बतौर एक्टर, बॉडी लैंग्वेज के अलावा मुझे लगता है आपको किरदार की स्प्रिचुएलिटी और इमोशनैलिटी को समझना पड़ेगा। यहीं से सब शुरू होता है।
कब रिलीज होगी रामायण
रामायण इस साल दिवाली पर रिलीज होगी जिसे नमित मल्होत्रा प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में साई पल्लवी- सीता का, यश- रावण का, सनी देओल-हनुमान का, रवि दुबे लक्ष्मण का किरदार निभाएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







