Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/30/1200x900/m6_1777401608295_1780141196561_0a4883b2-a5c5-4343-8da8-2b8baf65b37b.jpgटी-सीरीज और BR स्टूडियोज के सपोर्ट से बनी, आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारिंग ‘पति पत्नी और वो दो’ रोमांटिक कॉमेडी को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। डे वन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है।
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी की फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर खबरों में बने हुए हैं। इस फिल्म में आयुष्मान के अलावा वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान ने अहम किरदार निभाए हैं। ये फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस के मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। आज फिल्म को रिलीज हुए पूरे 15 दिन हो गए हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हर दिन शानदार कमाई कर रही है। ऐसे में अब फिल्म के शुक्रवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान की इस फिल्म ने अब तक कितना कमा लिया।
पंद्रह दिनों में हुई इतनी कमाई
टी-सीरीज और BR स्टूडियोज के सपोर्ट से बनी, आयुष्मान खुराना, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और वामिका गब्बी स्टारिंग ‘पति पत्नी और वो दो’ रोमांटिक कॉमेडी को ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। डे वन से ही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। हालांकि, रिलीज के साथ ही इसका कई बड़ी फिल्मों के साथ तगड़ा कॉम्पिटीशन है, इसके बावजूद ये अपनी पकड़ बनाए है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते हो गए हैं। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 4.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, इसके बाद इसके कलेक्शन में अच्छा उछाल आया है। ऐसे में अब सइके शुक्रवार के आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘पति पत्नी और वो दो’ ने शुक्रवार को 1.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ऐसे में ‘पति पत्नी और वो दो’ का अबतक का कलेक्शन भारत में 43.20 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें ‘पति पत्नी और वो दो’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 29.00 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 12.95 करोड़ रुपये |
| डे 15 | 1.25 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 43.20 करोड़ रुपये |
इन फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर टक्कर
‘पति पत्नी और वो दो’ का रिलीज के साथ ही अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ और रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ से सामना हुआ। वहीं, अब इसके सामने मोहनलाल की ‘दृश्यम’ और सूर्या की ‘करुप्पू’ भी रिलीज हो गई है। ऐसे में इसके लिए कॉम्पिटिशन काफी तगड़ा हो गया है। इसके बावजूद ‘पति पत्नी और वो दो’ शानदार कमाई कर रही है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







