Source :- BBC INDIA

क्या लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों से दबाव में है केंद्र सरकार?- द लेंस
प्रकाशित
भारत का युवा आखिर चाहता क्या है? नौकरी, बेहतर अवसर और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था या फिर उन संस्थाओं पर भरोसे की बहाली, जो उसके भविष्य और अधिकार तय करती हैं?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में 25 साल पूरे होने के बीच यह सवाल अहम हो गया है. परीक्षा और भर्ती व्यवस्था से लेकर मतदाता सूची और चुनाव आयोग तक, अलग-अलग मुद्दों पर युवाओं के विरोध प्रदर्शनों ने सरकार और राजनीतिक दलों के सामने कई सवाल खड़े किए हैं.
क्या युवाओं की नाराज़गी सिर्फ बेरोज़गारी, पेपर लीक और भर्ती में देरी तक सीमित है, या इसके पीछे व्यवस्था की निष्पक्षता और विश्वसनीयता को लेकर गहरी चिंता भी है?
इस बार की चर्चा में इन्हीं सवालों पर बात हुई राजनीतिक विश्लेषक संजय कुमार, बीजेपी से जुड़े प्रोफ़ेसर गौरव वल्लभ और वरिष्ठ राजनीतिक विश्लेषक नीरजा चौधरी के साथ.
प्रोड्यूसर: मुकुंद झा
वीडियो एडिटर: परवेज़ अहमद
गेस्ट कोऑर्डिनेटर: संगीता यादव
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.
BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह
कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.
SOURCE : BBC NEWS




