Home LIFESTYLE NEWS HINDI नवरात्रि 2026 स्पेशल: व्रत में बनाकर खाएं सेब का दानेदार हलवा, मुंह...

नवरात्रि 2026 स्पेशल: व्रत में बनाकर खाएं सेब का दानेदार हलवा, मुंह में घुल जाएगा स्वाद

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Navratri 2026 Vrat Recipes: नवरात्रि व्रत में कुछ मीठा और टेस्टी खाने का दिल करे, तो ये सेब का दानेदार हलवा बनाकर ट्राई करें। बहुत ही कम टाइम और कम चीजों से ये हलवा बन जाता है और खाने में भी बहुत टेस्टी लगता है।

नवरात्रि के व्रत में कुछ हल्का और मीठा खाना हो. तो सेब का हलवा एक बेहतरीन विकल्प है। ये दानेदार हलवा इतना स्वादिष्ट बनता है कि मुंह में रखते ही घुल जाता है। इसे बनाने के लिए ज्यादा सामग्रियों की जरूरत भी नहीं पड़ती। सिर्फ सेब, घी, चीनी और दूध से इतना टेस्टी और हेल्दी मीठा बनता है कि आपका बार-बार खाने का दिल करेगा। व्रत में अक्सर कुछ ऐसा खाने का मन होता है, जिससे शरीर में भरपूर एनर्जी भी आ जाए। ये सेब का हलवा ऐसे में परफेक्ट रहेगा। माता रानी को भोग लगाने के लिए भी मीठे में कुछ बनाना है तो इसे बनाकर तैयार कर सकते हैं। अगर आप चीनी खाना अवॉइड करते हैं, तो बिना चीनी डाले भी ये हलवा बनाया जा सकता है। सेब प्राकृतिक रूप से मीठा होता है, जिस वजह से बिना चीनी भी हलवा खाने में स्वादिष्ट लगता है। तो चलिए फटाफट से रेसिपी जान लेते हैं।

सेब का हलवा बनाने के लिए सामग्री

सेब का दानेदार और मुंह में घुलने वाला हलवा बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- सेब (4-5), देसी घी (2 बड़े चम्मच), ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश), चीनी (आधा कप, स्वादानुसार), फुल क्रीम दूध (दो से ढाई कप) और इलायची पाउडर (आधा चम्मच)।

नवरात्रि व्रत में बनाएं फलाहारी सेब का हलवा

स्टेप 1- सेब को कद्दूकस करें

हलवा बनाने के लिए सबसे पहले ताजे सेब ले कर अच्छी तरह धो लें और उनका छिलका उतार लें। अब इन्हें कद्दूकस कर लें। इस दौरान सेब के बीज और अंदर का सख्त हिस्सा निकालना ना भूलें।

स्टेप 2- देसी घी में भून लें ड्राई फ्रूट्स

एक पैन में दो चम्मच देसी घी गर्म करें। अब इसमें काजू, बादाम, किशमिश और अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स डालकर भून लें। इन्हें गोल्डन और खुशबूदार होने तक फ्राई करना है।

स्टेप 3- देसी घी में पकाएं सेब

इसी पैन में कद्दूकस किया हुआ सेब डालकर मीडियम टू लो फ्लेम पर भूनना शुरू करें। सेब को लगातार चलाते रहें, ताकि ये कड़ाही में चिपके नहीं। इसे कम से कम एक मिनट के लिए ऐसी ही भून लें।

स्टेप 4- स्वादनुसार चीनी मिलाएं

अब हलवे में अपने स्वादानुसार थोड़ी सी चीनी एड करें। सेब अपने आप में ही काफी मीठा होता है, ऐसे में अगर आप चाहें तो बिना चीनी के भी ये हलवा बना सकते हैं। चीनी को अच्छे से मिक्स करें और तब तक पकाएं, जब तक ये पिघलकर पूरी तरह कैरेमलाइज नहीं हो जाती।

स्टेप 5- दूध मिलाकर पकाएं हलवा

अब हलवे में दो से ढाई कप दूध मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें। इस दौरान दूध हल्का फटने भी लगेगा, इसमें टेंशन वाली कोई बात नहीं है। खुशबू और फ्लेवर के लिए आप थोड़ा सा इलायची पाउडर भी एड कर सकते हैं। फिर लगातार चलाते हुए दूध को पकने दें, जबतक सेब इसे पूरी तरह सोक नहीं कर लेता।

स्टेप 6- ड्राई फ्रूट्स एड करें

हलवा दानेदार सा होने लगे तो इसमें घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स एड करें। सभी चीजें अच्छे से मिक्स करें और गरमा-गरम हलवा सर्व करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN