Home World News hindi गिड़गिड़ा रहा ईरान, डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा; उधर से आया टका...

गिड़गिड़ा रहा ईरान, डोनाल्ड ट्रंप ने किया दावा; उधर से आया टका सा जवाब

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक का अनुरोध किया था, हालांकि ईरानी अधिकारियों ने कहा कि ऐसी किसी बैठक का कार्यक्रम नहीं था।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को सोशल मीडिया पर कहा कि ईरान ने अमेरिकी अधिकारियों के साथ बैठक का अनुरोध किया था, हालांकि ईरानी अधिकारियों ने कहा कि ऐसी किसी बैठक का कार्यक्रम नहीं था। हाल के दिनों में होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ने के बावजूद, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कमजोर पड़ते अंतरिम समझौते को बरकरार रखने की कोशिश की है। इस तनाव से तेल की कीमतें बढ़ सकती हैं और अमेरिकी नागरिकों के बीच ट्रंप का यह दावा कमजोर पड़ सकता है कि अमेरिका में महंगाई घट रही है। ट्रंप ने कहाकि ईरान के साथ बैठक मंगलवार को कतर के दोहा में होगी।

ईरान का बयान
एक अहम मध्यस्थ के तौर पर पाकिस्तान ने कहा है कि बातचीत मंगलवार को फिर शुरू होगी। ट्रंप प्रशासन ने रविवार को कहाकि कुछ भी रद्द नहीं किया गया है। आने वाले दिनों के लिए तकनीकी बातचीत सही रास्ते पर बढ़ रही है। लेकिन ईरान के वरिष्ठ वार्ताकार काजिम गरीबाबादी ने समाचार एजेंसी इरना द्वारा प्रकाशित बयानों में इस बात से इनकार किया कि किसी वार्ता का कार्यक्रम निर्धारित था। उन्होंने कहाकि हालांकि कतर के साथ बातचीत- जिसमें दूसरी तरफ से किए गए वादों को लागू करने पर फॉलो-अप भी शामिल है-सामान्य रूप से जारी है, लेकिन दोहा में कार्यकारी समूह के बीच तकनीकी बातचीत होने के बारे में कुछ मीडिया रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हुई है। तकनीकी वार्ता में निचले स्तर के राजनयिक किसी ऐसे समझौते की बारीकियों पर काम कर रहे हैं, जिससे ईरान और अमेरिका के शीर्ष नेता फिर से बातचीत की मेज पर आ सकें।

पेजेश्कियान ने क्या कहा
इससे पहले, सोमवार को ईरान के राष्ट्रपति ने कहाकि जब्त की गई 6 अरब अमेरिकी डॉलर की ईरानी संपत्ति को कतर जारी करेगा। जबकि इस सप्ताहांत फारस की खाड़ी में हुए हमलों के कारण अमेरिका के साथ बातचीत में चुनौतियां पैदा हो गईं। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान द्वारा इन संपत्तियों का जिक्र किया जाना, ईरानी जनता को अंतरिम समझौते के लिए मनाने की कोशिश जैसा प्रतीत हो रहा है। मसूद पेजेश्कियान का उन संसाधन का जिक्र करना, ईरानी जनता को अंतरिम समझौते के लिए मनाने की कोशिश जैसा लगता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि होर्मुज जलडमरूमध्य पर ईरान की पकड़ को चुनौती दी जा रही है; ओमान के समुद्री इलाके को फारस की खाड़ी से आने-जाने वाले यातायात के लिए खोलने की कोशिशें हो रही हैं।

इसलिए अहम है यह बात
पाकिस्तान के साथ बातचीत में अहम मध्यस्थ कतर के पास रोकी गई धनराशि से पाबंदी हटाने का जिक्र करने वाले ईरान के सबसे वरिष्ठ अधिकारी पेजेश्कियान हैं। अब तक, अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि ईरान की ‘फ्रीज’ की गई किसी भी संपत्ति से रोक हटाई नहीं गयी है। ईरान के हमलों और धमकियों की वजह से इस जलडमरूमध्य से मालवाहक जहाजों और टैंकरों की आवाजाही रुक गई। सामान्य समय में दुनिया भर में व्यापार होने वाले तेल और प्राकृतिक गैस का लगभग पांचवां हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता था, जिससे वैश्विक ऊर्जा संकट पैदा हो गया।

होर्मुज की अहमियत क्या
भले ही होर्मुज ईरान और ओमान के समुद्री क्षेत्र में स्थित है, फिर भी इसे लंबे समय से एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग माना जाता रहा है। हाल के दिनों में, ईरान ने ओमान की तरफ वाले रास्ते से गुज़रने वाले जहाजों पर दो बार हमले किए हैं। इसके जवाब में अमेरिका ने हवाई हमले किए हैं और ऐसी चिंताएं भी पैदा हो गई हैं कि युद्ध को औपचारिक रूप से खत्म करने के लिए चल रही बातचीत में रुकावट आ सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN