Home rss business hindi गोल्डमैन सैक्स का इस चर्चित शेयर पर बिगड़ा मूड, ₹25 के नीचे...

गोल्डमैन सैक्स का इस चर्चित शेयर पर बिगड़ा मूड, ₹25 के नीचे जा सकता है भाव

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने ओला इलेक्ट्रिक शेयर की रेटिंग घटाकर ‘Sell’ कर दी है
  • इसके साथ ही शेयर का टारगेट प्राइस 39.28 रुपये से घटाकर 23 रुपये कर दिया है

Ola Electric stock sell: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों पर दबाव बढ़ सकता है। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि चर्चित ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैक्स ने इस शेयर को लेकर अपना नजरिया निगेटिव कर दिया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि यह शेयर 25 रुपये के नीचे जाएगा। ब्रोकरेज ने यह अनुमान ऐसे समय में लगाया है जब ओला के शेयर भारी दबाव में हैं और कंपनी राइट्स इश्यू पर फोकस कर रही है।

क्या कहा ब्रोकरेज ने?

गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि कैश फ्लो, फंडिंग की जरूरतों और कामकाज से जुड़ी चुनौतियों को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण कंपनी के लिए रिकवरी की राह मुश्किल नजर आ रही है। इस ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक ने चेतावनी दी है कि कंपनी के लिए पॉजिटिव फ्री कैश फ्लो हासिल करना एक कठिन चुनौती होगी, क्योंकि ऊंचे ब्याज खर्च और भारी कैपिटल एक्सपेंडिचर का दबाव बना हुआ है।

शेयर का टारगेट प्राइस

इसके साथ ही गोल्डमैन सैक्स ने शेयर का प्राइस टारगेट 39.28 रुपये से घटाकर 23 रुपये कर दिया है। ओला इलेक्ट्रिक के पिछले क्लोजिंग प्राइस 29.90 रुपये के हिसाब से देखें तो शेयर में 23% की गिरावट की संभावना है। बता दें कि शुक्रवार को शेयर में करीब 7 पर्सेंट की गिरावट आई थी। शेयर के 52 सप्ताह का उच्च स्तर 53.47 रुपये और निचला स्तर 20.83 रुपये रहा है। बता दें कि शेयर लंबे समय से दबाव में है। पिछले एक महीने में इस शेयर में करीब 28 फीसदी और एक साल में 44 फीसदी की गिरावट आई है।

ब्रोकरेज फर्म ने FY27 से FY29 के लिए अपने रेवेन्यू अनुमानों में भी 10% तक की कटौती की है। इसके पीछे मार्केट शेयर के लिए कड़े मुकाबले और लंबे समय तक ऑपरेटिंग नुकसान बने रहने की आशंकाओं का हवाला दिया गया है। ब्रोकरेज ने बताया कि कंपनी का वित्त वर्ष 2026 का रेवेन्यू वित्त वर्ष 2024 के मुकाबले 55 फीसदी कम रहा। ऐसे में आने वाले वर्षों में तेजी से कारोबार बढ़ाना बड़ी चुनौती होगी।

ओला इलेक्ट्रिक का राइट्स इश्यू

बता दें कि ओला इलेक्ट्रिक का राइट्स इश्यू भी लॉन्च हो चुका है। कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रस्तावित इश्यू के लिए 27 रुपये प्रति शेयर का प्राइस तय किया है। यह ऑफर 30 अक्टूबर को बंद होगा जबकि शेयरधारक 26 अक्टूबर तक बाजार में अपने ‘राइट्स एंटाइटेलमेंट’ बेच या ट्रांसफर कर सकते हैं।

दरअसल, ओला इलेक्ट्रिक ने 1500 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी पहले ही हासिल कर ली थी, जिसमें से 780 करोड़ रुपये जून में पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये जुटाए गए थे। वहीं, कंपनी के निदेशक मंडल ने 28 सितंबर को राइट्स इश्यू को मंजूरी दी थी और उसी दिन प्रस्तावित पेशकश का ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN