Home rss sports hindi गोल्ड मेडल से चूकीं एलावेनिल वलारिवन, शूटिंग में जीता दूसरा मेडल

गोल्ड मेडल से चूकीं एलावेनिल वलारिवन, शूटिंग में जीता दूसरा मेडल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एलावेनिल वलारिवन ने टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद रविवार को व्यक्तिगत वर्ग में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता।

भारत की एलावेनिल वलारिवन ने टीम स्पर्धा में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद रविवार को व्यक्तिगत वर्ग में भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए एशियाई खेलों में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रजत पदक जीता। विश्व चैंपियनशिप 2025 की कांस्य पदक विजेता ने फाइनल में 252.4 अंक हासिल किए और जापान की हिनाता ताइची से पीछे रहीं, जिन्होंने 253.0 अंकों के साथ एशियाई खेलों का रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ण पदक जीता। दक्षिण कोरिया की ह्योजिन बान ने 230.4 अंकों के साथ कांस्य पदक हासिल किया।

एलावेनिल अंतिम दो शॉट में ताइची से सिर्फ 0.3 अंक पीछे थी। उन्होंने जापानी निशानेबाज के 10.6 के मुकाबले 10.4 का स्कोर बनाया, जिससे अंतर 0.5 तक बढ़ गया।

भारतीय खिलाड़ी को पदक का रंग बदलने के लिए अंतिम शॉट में अच्छे प्रदर्शन की जरूरत थी लेकिन उन्होंने 10.1 का स्कोर बनाया। ताइची ने संयम बनाए रखते हुए 10.2 का स्कोर करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया और एशियाई खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया।

यह रजत पदक एलावेनिल का दिन का दूसरा पदक था। इससे पहले उन्होंने सोनम मस्कर और विदरसा विनोद के साथ मिलकर महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN