Home rss sports hindi नागोया में एशियाई खेलों का हुआ आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत...

नागोया में एशियाई खेलों का हुआ आगाज, मनु भाकर और पवन सहरावत बने ध्वजवाहक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

एशियाई खेल 2026 आधिकारिक तौर पर शनिवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो गया है।

20वें एशियाई खेलों का शनिवार को मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में ‘हाई-टेक’ उद्घाटन समारोह के साथ आधिकारिक आगाज हुआ, जिससे अव्यवस्थित तैयारियों के बाद इस बड़ी खेल प्रतियोगिता की शुरुआत हो गई। दो घंटे तक चले उद्घाटन समारोह में जापान के सम्राट नारुहितो, महारानी मासाको, एशियाई खेलों के अध्यक्ष युवराज अकिशिनो और राजकुमारी किको के साथ एशियाई ओलंपिक परिषद के अध्यक्ष शेख जोआन बिन हमद अल थानी उपस्थित थे। पेरिस ओलंपिक 2024 की दो पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत खिलाड़ियों की परेड में 501 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई की। गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को समय पर समारोह की किट नहीं मिलने के कारण सहरावत को ध्वजवाहक बनाया गया है।

दो घंटे के उद्घाटन समारोह की शुरुआत जापान के राष्ट्रगान से हुई जिसके बाद राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। जापान के आत्मरक्षा बल के नौ सदस्यों ने ध्वज को मंच तक पहुंचाया जिसके बाद उसे फहराया गया। इसके बाद स्टेडियम की रोशनी बुझा दी गई और एक ‘स्पॉटलाइट’ से राष्ट्रीय ध्वज को रोशन किया गया। उद्घाटन समारोह में आमतौर पर दिखने वाली भव्यता नजर नहीं आई और स्टेडियम में कई सीटें खाली दिखीं। इसके बाद खिलाड़ियों की परेड हुई जिसमें 45 देशों और ओलंपिक परिषद एशिया की शरणार्थी टीम ने हिस्सा लिया। इस तरह कुल 46 दलों ने परेड में भाग लिया।

मनु भाकर और पवन सहरावत ध्वजवाहक

खिलाड़ियों की परेड की शुरुआत अफगानिस्तान के दल से हुई जबकि महाद्वीप की खेल महाशक्ति माने जाने वाले चीन ने 800 से अधिक खिलाड़ियों के बड़े दल के साथ सबका ध्यान खींचा। पेरिस ओलंपिक 2024 की दो पदक विजेता भारतीय निशानेबाज मनु भाकर और कबड्डी खिलाड़ी पवन सहरावत परेड में भारतीय दल की अगुवाई की। दोनों ने पारंपरिक गहरे नीले (नेवी ब्लू) रंग की पोशाक पहनी हुई थी।

गोला फेंक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को समय पर समारोह की किट नहीं मिलने के कारण सहरावत को ध्वजवाहक बनाया गया। भारत के 501 सदस्यीय दल की नजरें 2023 के हांग्झोउ एशियाई खेलों में किए गए अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को दोहराने पर हैं जिसमें देश ने 28 स्वर्ण सहित कुल 106 पदक जीते थे और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था।

भारत ने पिछली बार जीते थे 106 पदक

कुछ स्पर्धाएं पहले ही शुरू हो चुकी हैं। इनमें महिला क्रिकेट भी शामिल है, जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने शुक्रवार को मेजबान जापान को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत टेगबॉल में भी पदक की दौड़ में है जो एशियाई खेलों में पहली बार शामिल किया गया है। क्विम्सी डिसूजा शनिवार को महिला एकल के सेमीफाइनल में हार गईं और अब वह कांस्य पदक के लिए मुकाबला करेंगी। भारत ने 2023 में हांग्झोउ एशियाई खेलों में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। भारतीय दल ने 28 स्वर्ण सहित कुल 106 पदक जीते थे और पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा था।

भारत सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने एशियाई खेलों के लिए की गई व्यवस्था की आलोचना की है। इनमें आवास से जुड़ी समस्या सबसे प्रमुख है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) द्वारा जारी एक वीडियो संदेश में भाकर ने कहा,”मैं भारत के अपने सभी साथी खिलाड़ियों से कहना चाहती हूं कि हमें कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। मैंने सोशल मीडिया पर कुछ मुद्दे देखे हैं और लोग मुझे बता रहे हैं कि ये मुद्दे हैं।” उन्होंने कहा, ”हमारे सामने चाहे कितनी भी समस्याएं हों, यह शायद जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर और अनुभव है। हमें शिकायत करने के बजाय इस समय का आनंद लेना चाहिए।”

SOURCE : LIVE HINDUSTAN