Home rss business hindi गोल्ड सस्ता, सिल्वर महंगी: आज सोने के भाव में ₹1400 की गिरावट,...

गोल्ड सस्ता, सिल्वर महंगी: आज सोने के भाव में ₹1400 की गिरावट, चांदी ₹1025 चढ़ी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • MCX Gold Silver Rates Today: सोना 1,400 रुपये गिरकर 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है
  • चांदी 1,025 रुपये बढ़कर 2,26,902 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई
  • आइए समझें सोने-चांदी की कीमतों में बदलाव की क्या है वजह…

MCX Gold Silver Rates Today: सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को अलग-अलग रुख देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,400 रुपये गिरकर 1,49,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि, दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी 1,025 रुपये बढ़कर 2,26,902 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गई।

सोने-चांदी के भाव में इस बदलाव के बावजूद सोने-चांदी के रेट आज ऑल टाइम हाई से काफी सस्ते हैं। एमसीएक्स के आंकड़ों के अनुसार, 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 44,046 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 1, 91,146 रुपये सस्ता हो चुका है।

सोने-चांदी के रेट में बदलाव के पीछे क्या हैं वजहें

1. कमजोर अमेरिकी रोजगार आंकड़ों का असर

अमेरिका में सितंबर के रोजगार आंकड़े उम्मीद से कमजोर रहे। इसके अलावा पिछले दो महीनों के नॉन-फार्म पेरोल आंकड़ों में भी बड़ा संशोधन हुआ। इससे अक्टूबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ाने की संभावना कम हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना एक सप्ताह पहले के 64% से घटकर 22% रह गई है। कम ब्याज दर की उम्मीद आमतौर पर सोने-चांदी जैसे गैर-ब्याज वाले निवेशों के लिए सकारात्मक मानी जाती है।

2.अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी मजबूत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तस्वीर घरेलू MCX से अलग रही। स्पॉट गोल्ड 0.4% बढ़कर 4,158.17 डॉलर प्रति औंस और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.6% बढ़कर 4,186.40 डॉलर प्रति औंस रहा। वहीं स्पॉट सिल्वर 1.7% बढ़कर 61.40 डॉलर प्रति औंस पहुंच गई।

सोने-चांदी के अहम लेवल

मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,110 डॉलर सपोर्ट है। सोना 4,255 डॉलर के ऊपर टिकता है तो इसमें आगे मजबूती आ सकती है। MCX पर दिसंबर सोने का सपोर्ट 1,47,700 रुपये है, जबकि 1,52,000 रुपये के ऊपर टिकने पर तेजी मजबूत हो सकती है।

चांदी के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में 59.10 डॉलर सपोर्ट और 62.40 डॉलर अहम रेजिस्टेंस है। MCX पर चांदी का सपोर्ट 2,18,800 और तेजी के लिए 2,31,000 रुपये का स्तर महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों ने मौजूदा भू-राजनीतिक अनिश्चितता और अमेरिका-ईरान शांति वार्ता को देखते हुए सोने-चांदी में नई पोजीशन लेने से बचने की सलाह दी है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। कमोडिटी मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN