Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार गोविंदा पर भड़कीं दिव्या खोसला, बोलीं-धार्मिक जगह पर अफेयर का शो ऑफ...

गोविंदा पर भड़कीं दिव्या खोसला, बोलीं-धार्मिक जगह पर अफेयर का शो ऑफ और पत्नी को मर्डरर

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/28/1200x900/dgv_1790612295561_sgS8_1790612312495_DqW8_f791a0ac-2516-4a4f-91e2-0c7e6509766a_sCCC.jpg

दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिलेशनशिप कॉन्ट्रोवर्सी पर अपना रिएक्शन दिया है। दिव्या ने गोविंदा पर तंज कसा है और सुनीता को सपोर्ट किया है।

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिलेशन का विवाद बढ़ता जा रहा है। दोनों के रिश्ते पर काफी दरार आ गई है। अब इस मामले पर दिव्या खोसला कुमार का रिएक्शन आया है। दिव्या ने गोविंदा पर तंज कसते हुए सुनीता का सपोर्ट लिया है। दिव्या ने कहा कि गोविंदा के इस एक्शन से फ्यूचर जनरेशन पर गलत असर पड़ेगा।

दिव्या ने शेयर किया लंबा पोस्ट

दिव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘इतनी सारी चीजें देख रही हूं इसलिए इसे खुद तक नहीं रख पाई। हमारी सोसाइटी में पहले महिलाएं, पुरुषों की मजदूर होती थीं। सालों तक हमारी परदादी ने बहुत मेहनत की है अपनी बेटियों को इन्डिपेन्डेन्ट बनाने के लिए, उन्हें पढ़ाने के लिए, उन्हें उनके पैरों पर खड़े होने के लिए ताकि महिलाएं, आदमियों की मजदूर ना बनी रहें। लेकिन हाल ही में जो सोशल मीडिया पर हो रहा है, इससे मेरे मन में सवाल खड़े हो रहे हैं।’

दिव्या ने फिर लिखा, ‘गोविंदा जी काफी सीनियर और रिस्पेक्टेड एक्टर हैं। उनकी फिल्में देखकर हम बड़े हुए हैं जो काफी एंटरटेनिंग होती थीं। इतना ही नहीं गोविंदा जी आप मेरी मम्मी के फेवरेट एक्टर थे और बाकी लोगों के भी रहे होंगे।’

गोविंदा आपकी सक्सेस का क्रेडिट सिर्फ आपको नहीं जाएगा

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘सुनीता जी, बतौर महिला, उन्होंने सब कुछ दिया। उन्होंने आपके बच्चों की परवरिश की है। उन्होंने अपना करियर नहीं बनाया। इससे ज्यादा एक महिला क्या कर सकती है? आपकी सक्सेस के पीछे वह थीं। आप बाहर सक्सेसफुल थे, लेकिन इसका क्रेडिट सिर्फ आपको नहीं जाएगा। मुझे लगता है कि आपने कभी खुद अपने बच्चों की जिम्मेदारी नहीं ली है घर में।’

गर्लफ्रेंड के साथ ऐसे ओपनली आना गलत

सुनीता ने लिखा, ‘अब एक महिला हमारे सामने है, सोसाइटी से मदद मांग रही है और हम सब चुप हैं। कोई किसी के पर्सनल मैटर में नहीं घुसना चाहता है। लेकिन क्यों गोविंदा जी हर दूसरे दिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आते हैं। मुझ बहुत खराब लगता है ये देखकर। हम क्या इंस्पिरेशन दे रहे हैं आने वाली जनरेशन को।’

धार्मिक जगह पर अफेयर का शोऑफ मत करो

सुनीता ने गोविंदा से अफेयर को शोऑफ करने से मना किया। उन्होंने लिखा, ‘अगर आपका अफेयर है भी तो उसे पब्लिक में मत शो ऑफ करो। हम इंट्रेस्टेड नहीं हैं। ये सब देखकर हमें खराब लगता है। ऐसे धार्मिक जगह पर अपने अफेयर का शोऑफ करना और अपनी पत्नी को मर्डरर बोलने की कॉन्सपिरेसी करना ये सब लास्ट ही एक आदमी कर सकता है।’

क्या मिला उन्हें इतना सैक्रिफाइज करके

दिव्या ने फिर लिखा, ‘सुनीता जी को कहना चाहती हैं वो मुझतक पहंचा है। उनका दिल पहुंचा है। उनका दर्द पहुंचा है। 58 की उम्र में जहां महिलाएं दादी-नानी बनती हैं, पति के साथ उम्र के इस पल को जीती हैं, क्या मिला उन्हें इतना सैक्रिफाइज करके। इस उम्र में उन्हें बतौर पत्नी बेसिक चीजों के लिए तरसना पड़ रहा है।’

गोविंदा आपने मेरी नजरों में अपनी रिस्पेक्ट खो दी है

आखिर में दिव्या ने लिखा, ‘मेरी रिक्वेस्ट है गोविंदा जी से। आप लीजेंड हैं सर लेकिन आपकी रिस्पेक्ट आपके हाथ में है। आप फ्यूचर जनरेशन के लिए गलत उदाहरण दे रहे हैं। आपने मेरी नजरों में अपनी रिस्पेक्ट खो दी है।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN