Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/huj_1786418467399_1786418475114_9da56b9f-b328-4e26-b06f-1beec3df8d76.jpgखतरों के खिलाड़ी शो का 15वां सीजन अभी शुरू ही हुआ है और शो में विवाद भी शुरू होने लगे हैं। शगुन शर्मा शो से जुड़े अपने एक्सपीरियंस शेयर करके काफी चर्चा में हैं।
खतरों के खिलाड़ी 15 की कंटेस्टेंट शगुन शर्मा ने बताया कि लेटेस्ट एपिसोड में आखिर हुआ क्या था एलिमिनेशन टास्क के दौरान। शगुन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर 10 पॉइंट्स वाला एक डिटेल्ड नोट शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि बातचीत का एक हिस्सा शो से एडिट करके हटा दिया गया था और उनसे कहा गया था कि उन्हें ‘फुटेज नहीं मिल रहा है’, लेकिन शगुन ने इस बात से साफ तौर पर असहमति जताई है।
शगुन बोलीं- उन्हें बोला गया तुम्हें फुटेज नहीं मिल रही
शगुन ने लिखा, ‘पहले ही दिन से हमारी एक आम समझ थी – जो भी टास्क हारेगा, उसे ‘पेन ऑक्शन’ के लिए कंसीडर किया जाएगा। जब रोहित सर ने हमें 2 नाम लेने को कहा, तो दूसरे नाम को लेकर डिस्कस हुआ। इस बातचीत के दौरान कहा गया कि मैं तुमसे बड़ा हूं और इंडस्ट्री को बेहतर जानता हूं। तुम अभी नए हो, इसलिए मैं तुम्हें ‘फियर फंदा’ लेने की सलाह दे रहा हूं क्योंकि तुम्हें फुटेज नहीं मिल रहा है और यह स्टंट करने से तुम्हें फुटेज मिलेगी।’
सिर्फ छोटे हिस्से को दिखाया गया- शगुन
शगुन ने आगे कहा, ‘मैं नहीं मानती कि फुटेज नहीं मिल रहा था और इसकी वजह से किसी को फियर फंदा लेना चाहिए खासकर ये जानते हुए कि वो इंसान यंग है और पेन ऑक्शन का एक्सपीरियंस काफी बेहरम है। दुख की बात यह है कि सिर्फ एक छोटे हिस्से को दिखाया गया है। रीजन का आखिरी पार्ट दिखाया गया। बिना फुल कंटेक्स्ट के मेरा रिएक्शन काफी अलग दिख रहा है।’
शगुन ने बताया कि शो में काफी कुछ हुआ है, लेकिन वो टेलिकास्ट नहीं किया गया है। वह बोलीं, ‘मैंने साफ कहा टीम को कि या तो फुल पिक्चर दिखाओ या बिल्कुल भी नहीं क्योंकि आधी बातचीत तो एक अलग ही बात दिखाती है।’
शगुन बोलीं- हक के लिए आवाज उठाओ
उन्होंने यह भी साफ किया कि किसी टास्क में अच्छा न कर पाने का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने इंटरव्यू में झूठ बोला था। शगुन शायद अपने लास्ट कमेंट का जिक्र कर रही हैं जिसमें उन्होंने कहा था कि गौरव खन्ना ने शो में उन्हें बहुत परेशान किया था और वह उनसे दोबारा नहीं मिलना चाहेंगी।
शगुन ने आगे कहा, ‘लेकिन अपने हक के लिए आवाज उठाना कभी भी इस बात पर निर्भर नहीं होना चाहिए कि सामने वाला इंसान कितना फेमस है।’
क्या हुआ लेटेस्ट एपिसोड में
लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया गया कि विशाल आदित्य सिंह शो से एलिमिनेट हो जाते हैं। वह शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट थे। एलिमिनेशन स्टंट, पिघले हुए मोम से जुड़े एक और मुश्किल चैलेंज के बाद हुआ। कंटेस्टेंट्स को अपनी बाहों पर डाले जा रहे गर्म वैक्स को सहना था और जितना हो सके उतना वैक्स इकट्ठा करना था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




