Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार तेज प्रताप यादव का दावा- पत्नी ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी को मारा...

तेज प्रताप यादव का दावा- पत्नी ऐश्वर्या ने राबड़ी देवी को मारा था, पूजा करने से रोकती थी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/08/11/1200x900/IMG_1118_1786419523815_1786419536554_3b53ffa5-9227-413d-8512-bcb5d420abc9.PNG

लालू यादव और राबड़ी देवी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने जियोहॉटस्टार के रिएलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में अपनी पत्नी और अपने बीच चल रहे विवाद पर खुलकर बात की है।

लालू यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव इस दिनों रिएलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ में नजर आ रहे हैं। तेज प्रताप यादव ने लेटेस्ट एपिसोड में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि आखिर उन्होंने ऐश्वर्या राय से शादी के तीन महीने बाद ही तलाक लेने का फैसला क्यों किया।

मंदिर जाने नहीं देती थी- तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव ने कहा, ‘हमारे बीच बनी नहीं इसलिए मामला गड़बड़ा गया। अभी केस चल रहा है। मामला न्यायालय में है। देखिए हम पूजा पाठ करने वाले इंसान हैं और उनकाे वो पसंद नहीं था। रोक टोक करती थीं। मंदिर जाने नहीं देती थी।’

मेरी माता जी को मारा था- तेज प्रताप यादव

ऐश्वर्या राय के मारपीट के आरोपों पर तेज प्रताप ने हंसते हुए कहा कि आरोप तो कोई भी लगा सकता है। इसका सबूत क्या है? उन्होंने जब मेरी माता जी को मारा था तो दो-तीन विधायक वहीं मौजूद थे। मेरे पास भी वीडियो है। सीसीटीवी में सब कुछ रिकॉर्ड है। उनकी सारे हरकतें रिकॉर्ड हुई हैं। मैंने कोर्ट में दे दिए हैं सारे सबूत।

दोबारा शादी करेंगे तेज प्रताप यादव?

जब तेज प्रताप यादव से पूछा गया कि क्या वह ऐश्वर्या राय से तलाक लेने के बाद दोबारा शादी करेंगे? तब उन्होंने कहा, ‘सोचा जाएगा। अभी तो दिमाग में बस इतना है कि जनता की सेवा करना है। शादी जब होगा तब होगा। हम इस बारे में सोचते नहीं हैं।’

2018 में हुई थी तेज प्रताप-ऐश्वर्या की शादी

तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी 12 मई 2018 को हुई थी। तेजप्रताप पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के बेटे हैं, जबकि ऐश्वर्या चंद्रिका राय की बेटी और पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती हैं। शादी के बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद ने अपने समधी चंद्रिका राय को सारण से टिकट दिया, लेकिन वह हार गए।

ऐश्वर्या के आरोप

वह 2019 का ही समय था जब ऐश्वर्या ने आरोप लगाया था कि राबड़ी देवी ने उनके बाल खींचकर उन्हें मारा है और उनके गार्ड ने भी मुझे मारा है। इसके बाद चंद्रिका राय और उनकी पत्नी दल-बल के साथ राबड़ी देवी के आवास पर पहुंच गए थे। तेज प्रताप यादव ने भी ऐश्वर्या पर आरोप लगाए थे। ये मामला इतना बढ़ा कि तलाक तक पहुंच गया।

ऐश्वर्या ने कहा था- मेरी लाइफ बर्बाद क्यों की

तलाक के बीच तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव के वीडियोज और फोटोज वायरल होने लगे थे। इस पर ऐश्वर्या राय ने कहा था, ‘मुझे उनके अफेयर के बारे में कुछ पता नहीं था। जब मुझे मारा गया था, तब सामाजिक न्याय कहां था। सब को अफेयर की जानकारी थी तो मेरी शादी क्यों कराई थी। मैं ये पूछना चाहती हूं कि जब इन लोगों को पता था कि ऐसी बात है तो मेरी शादी क्यों कराई। मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की?’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN