Home - ग्राहकों को झटका, फेस्टिव सेल से पहले महंगा हुआ Xiaomi 17T, ₹5000...

ग्राहकों को झटका, फेस्टिव सेल से पहले महंगा हुआ Xiaomi 17T, ₹5000 बढ़े दाम

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Xiaomi 17T Price Hike by Rs 5000: फेस्टिव सेल शुरू होने से पहले ही शाओमी ने एक फ्लैगशिप फोन Xiaomi 17T की कीमत में 5000 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। लॉन्च से लेकर अब तक यह फोन 10,000 रुपये महंगा हो चुका है। देखें अब इसे खरीदने के लिए कितने पैसे खर्च करने होंगे…

Xiaomi 17T Price Hike by Rs 5000: शाओमी ने भारत में अपने फ्लैगशिप मॉडल Xiaomi 17T की कीमत में एक बार फिर से इजाफा कर दिया है। नई बढ़ोतरी से यह फोन अब और ज्यादा महंगा हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी 17T फोन के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज और 12GB रैम + 512GB स्टोरेज दोनों वेरिएंट की कीमतों में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें लागू भी हो गई हैं, जिससे अपकमिंग फेस्टिव सेल से पहले ही यह स्मार्टफोन महंगा हो गया है। शाओमी 17T में 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ 6.59-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है। यह मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा चिपसेट पर चलता है। इसमें लाइका-ट्यून रियर कैमरा सेटअप यूनिट है। अब इस फोन के लिए कितने पैसे चुकाने पड़ेंगे, चलिए जानते हैं…

जून में जब शाओमी 17T को भारत में लॉन्च किया गया था, उस समय 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये थी।

भारत में फिर महंगा हुआ Xiaomi 17T स्मार्टफोन

Xiaomi 17T के 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत अब 69,999 रुपये हो गई है। पहले यह मॉडल 64,999 रुपये में मिल रहा था। 12GB रैम और 512GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 69,999 रुपये से बढ़कर 74,999 रुपये हो गई है। नई कीमतें Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर और Amazon India की वेबसाइट पर देखी जा सकती हैं। यानी दोनों ही वेरिएंट अब पहले से 5000 रुपये महंगे हो गए हैं।

जून में जब शाओमी 17T को भारत में लॉन्च किया गया था, उस समय इसके 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 59,999 रुपये और 512GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 64,999 रुपये थी। देखा जाए तो लॉन्च से लेकर अब तक यह फोन 10,000 रुपये महंगा हो गया है। यह ब्लैक, ब्लू और वॉयलेट कलर्स में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इससे पहले, कंपनी ने जुलाई में सभी वेरिएंट्स की कीमत में 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

Loading Suggestions…

शाओमी ने अभी तक कीमत बढ़ाने की आधिकारिक घोषणा नहीं की है; हालांकि, एक्स पर टिप्स्टर संजू चौधरी (@@saaaanjjjuuu) ने एक ऑफिशियल दिखने वाला डॉक्यूमेंट शेयर किया है, जिसमें भारत में रिटेल पार्टनर्स को शाओमी 17T की कीमत में बदलाव के बारे में दी गई जानकारी दिखाई गई है। इसमें लिखा है कि नई कीमतें 1 अक्टूबर से लागू होंगी।

Xiaomi 17T Price Hike

चलिए एक नजर डालते हैं Xiaomi 17T की खासियत पर:

डिस्प्ले और कैमरा

इसमें 6.59-इंच की 1.5K एमोलेड स्क्रीन है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कैमरे की बात करें तो, Xiaomi 17T में Leica द्वारा ट्यून किया गया ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50-मेगापिक्सेल का लाइट फ्यूजन 800 प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सेल का Leica 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 12-मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी के लिए, फोन में 32 मेगापिक्सेल का कैमरा है।

हैवी रैम और तेजतर्रार प्रोसेसर

इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500 अल्ट्रा प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है। फोन में हीट मैनेजमेंट के लिए कंपनी का 3D आइसलूप कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। यह स्मार्टफोन कई AI-पावर्ड टूल्स के साथ आता है। शाओमी ने फोन में HyperAI फीचर्स, जैसे कि AI राइटिंग, AI स्पीच रिकग्निशन, AI इंटरप्रेटर, AI सर्च और AI डायनामिक वॉलपेपर के लिए सपोर्ट जोड़ा है। इस फोन में गूगल का जेमिनी असिस्टेंट भी इंटीग्रेटेड है।

फास्ट चार्जिंग और बड़ी बैटरी

Xiaomi 17T में 6,500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है जो 67W हाइपरचार्ज फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 7i स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आता है। धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए इसे IP68 रेटिंग दी गई है। दमदार साउंड के लिए फोन में डोल्बी एटमॉस सपोर्ट वाला डुअल स्टीरियो स्पीकर सेटअप है।

टिप्स्टर का ट्वीट

SOURCE : LIVE HINDUSTAN