Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अजय देवगन का दावा- ‘दृश्यम 2’ को मात दे देगी ‘दृश्यम 3’,...

अजय देवगन का दावा- ‘दृश्यम 2’ को मात दे देगी ‘दृश्यम 3’, बताया क्यों खत्म करनी पड़ रही है ये फ्रेंचाइजी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/01/1200x900/Drishyam_3_beats_Drishyam_2_1790852957293_a3jN_1790852971690_XjLt_dceb0868-ec1d-443f-8e1c-c9379ca9f34b_hy8C.jpg

बता दें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। मूवी में अजय के साथ जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं।

अक्टूबर का महीना बेहद खास होने वाला है। महीने की शुरुआत में थिएटर में बड़ा धमाका होने वाला है। 2 अक्टूबर को अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ रिलीज हो रही है। दृश्यम फ्रेंचाइजी का ये आखिरी पार्ट है। मूवी में इस बार अजय के साथ जयदीप अहलावत भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं। इस बार विजय सलगांवकर पुलिस को चकमा देने के लिए एक आखिरी दांव खेला। वहीं, फैंस भी इस फिल्म को देखने को लिए काफी एक्साइटेड हैं। इसी बीच अब फिल्म रिलीज के पहले अजय देवगन ने ‘दृश्यम 3’ को लेकर कुछ ऐसा दावा किया, जिसे सुनकर फैंस खुश हो जाएंगे।

‘दृश्यम 3’ को लेकर अजय ने किया दावा

दअसल, अजय देवगन हाल ही में मुंबई में FICCI फ्रेम्स 2026 के एक पैनल में शामिल हुए थे। इस दौरान अजय ने अपनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ को लेकर खुलकर बात की। इस दौरान अजय ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने मंगलवार को इसकी स्क्रीनिंग देखी। इसी दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अजय देवगन कहते हैं ‘दृश्यम 2’ से भी बेहतर ‘दृश्यम 3’ है। अजय के इस दावों को लेकर फैंस की उम्मीदें फिल्म को लेकर काफी बढ़ गई है।

आखिर क्यों ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी की ये आखिरी कड़ी है

अजय देवगन ने कहा, ‘ फिल्म की स्क्रिप्ट को जिस तरह से तैयार की गई है, मुझे लगता है कि हमें यहीं रुक जाना चाहिए। मैंने कल (मंगलवार) फिल्म देखी और मेरी निजी राय है कि यह ‘दृश्यम 2′ से बेहतर है। तो, उम्मीद है सब अच्छा होगा!’ इसी दौरान अजय ने ये भी बताया कि ‘दृश्यम 3’ की इसस फ्रैंचाइजी की एंड है। अयज ने कहा, ‘ये यानी ‘दृश्यम 3’ की आखिरी कहानी है। आपको अब ये देखना होगा कि क्या विजय सलगांवकर पुलिस को हरा पाते हैं या खुद हार जाते हैं, यह अंत इसलिए है, क्योंकि ‘दृश्यम’ जैसी फिल्म की कहानी लिखना बहुत मुश्किल है। इसी वजह से हम इस फिल्म की कहानी को एक बेहद ही शानदार औार दिलचस्प मोड़ पर खत्म करना चाहते हैं। वहीं, जिस तरह से मूवी और उसकी स्क्रिप्ट तैयार हुई है, मुझे लगता है कि हमें इसे अब यहीं पर रोक देना चाहिए।’

‘दृश्यम 3’ के बारे में

बता दें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम ‘दृश्यम 3’ रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादा तर लोग ‘दृश्यम 3’ ही बोल रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN