Home - चलते-चलते अचानक बंद हो रहे E-Rickshaw! इस चाइनीज App ने बढ़ाई टेंशन,...

चलते-चलते अचानक बंद हो रहे E-Rickshaw! इस चाइनीज App ने बढ़ाई टेंशन, Bluetooth से हो रहा पूरा खेल

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिल्ली में Chinese BATS BMS App को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। दावा है कि यह ऐप Bluetooth के जरिए कुछ E-Rickshaw को सेकंडों में बंद कर सकता है। जानिए कैसे काम करता है ऐप:

दिल्ली और आसपास के इलाकों में E-Rickshaw चालकों के बीच एक मोबाइल ऐप को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दावा किया जा रहा है कि Chinese BATS BMS App कुछ इलेक्ट्रिक रिक्शा को Bluetooth के जरिए कुछ ही सेकंड में रोक सकता है। इस खबर ने हजारों ड्राइवरों की चिंता बढ़ गई है। कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें चलते हुए E-Rickshaw अचानक बंद होते दिखाई दे रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह ऐप लिथियम बैटरी के Battery Management System (BMS) को मॉनिटर करने के लिए बनाया गया था, लेकिन अब कुछ लोग इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

एक्सपर्ट्स की मानें तो यह समस्या हर E-Rickshaw में नहीं है। केवल वे वाहन प्रभावित हो सकते हैं जिनमें Bluetooth सपोर्ट वाला असुरक्षित BMS लगा हुआ है। ऐसे मामलों में कोई व्यक्ति बैटरी से कनेक्ट होकर उसे टेम्पररी रूप से डिसेबल कर सकता है। अब प्रॉब्लम को लेकर सरकार और सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं।

BATS BMS App क्या है?

BATS BMS एक स्मार्टफोन ऐप है, जिसे Bluetooth बेस्ड Battery Management System (BMS) बैटरियों की निगरानी के लिए बनाया गया है। इसका यूज बैटरी की स्थिति, चार्जिंग, टेम्परेचर, वोल्टेज और अन्य टेक्निकल जानकारी देखने के लिए किया जाता है।

ऐसे बीच रास्ते बंद हो रहे हैं E-Rickshaw

बताया जा रहा है कि जिन E-Rickshaw में Bluetooth आधारित BMS लगा है, इसमें कोई भी व्यक्ति Bluetooth के जरिए बैटरी से कनेक्ट हो सकता है। अगर किसी लिथियम बैटरी के BMS में मजबूत पासवर्ड या ऑथेंटिकेशन नहीं है, तो Bluetooth रेंज (करीब 10 से 15 मीटर) के भीतर मौजूद कोई व्यक्ति उससे कनेक्ट होकर बैटरी का डिस्चार्ज बंद कर सकता है। ऐसा होने पर मोटर तक बिजली पहुंचना बंद हो जाती है और E-Rickshaw रुक सकता है।

सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि वे BATS BMS App के जरिए E-Rickshaw रोक रहे हैं। इन वीडियो के वायरल होने के बाद ड्राइवरों में डर फैल गया। कई चालकों ने शिकायत की कि उनकी गाड़ियां अचानक बंद हो रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

सरकार और पुलिस ने उठाए ये कदम

वायरल दावों के बाद दिल्ली सरकार ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। वहीं कुछ इलाकों में पुलिस ने भी चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर इस तरह की हरकत करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। साथ ही बैटरी और E-Rickshaw निर्माताओं से भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को कहा जा रहा है।

E-Rickshaw मालिक तुरंत करें ये काम

अगर आपके E-Rickshaw में Bluetooth आधारित लिथियम बैटरी लगी है, तो सबसे पहले उसके निर्माता या डीलर से संपर्क करें और यह चेक करें कि BMS सुरक्षित है। यदि पासवर्ड बदलने या फर्मवेयर अपडेट का ऑप्शन उपलब्ध है, तो उसे तुरंत लागू करें। किसी अनजान व्यक्ति को बैटरी की सेटिंग्स तक पहुंच न दें और केवल Authorised ऐप का ही इस्तेमाल करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN