Home मनोरंजन समाचार टोनी कक्कर ने लिखे थे बोल, अरिजीत सिंह ने गाया था गाना,...

टोनी कक्कर ने लिखे थे बोल, अरिजीत सिंह ने गाया था गाना, यूट्यूब पर मिले 209 मिलियन+ व्यूज, पहचाना?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/03/1200x900/3_july_song_1783062129002_1783062136472_1594dc5e-7ac7-408d-981e-00aceca374f8.jpg

आपको पता है एक ऐसा फेमस गाना भी है जिसके बोल नेहा कक्कर के भाई टोनी कक्कर ने लिखे थे और उस गाने को आवाज अरिजीत सिंह ने दी थी। आइए आपको इस गाने का नाम बताते हैं।

बॉलीवुड और इंडी-पॉप म्यूजfक इंडस्ट्री में जब भी टोनी कक्कर का नाम आता है, तो जहन में ‘धीमे-धीमे’, ‘कोका-कोला’ और ‘कुर्ता पजामा’ जैसे पार्टी एंथम्स वाले गाने ही आते हैं। टोनी कक्कर को अक्सर नॉन सीरियल गानों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि टोनी कक्कर ने एक ऐसा बेहद खूबसूरत और दर्दभरा रोमांटिक गाना भी लिखा और कंपोज किया था, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज से अमर कर दिया?

गाने का नाम

अब भी अंदाजा नहीं लगा पाए? हम बात कर रहे हैं साल 2014 की हॉरर फिल्म ‘क्रीचर 3डी’ के ब्लॉकबस्टर गाने ‘सावन आया है’ की। बिपाशा बसु और इमरान अब्बास स्टारर फिल्म ‘क्रीचर 3डी’ का गाना ‘सावन आया है’ जब रिलीज हुआ था, तो इसने कामयाबी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस गाने के बोल और इसका खूबसूरत म्यूजिक पूरी तरह से टोनी कक्कर ने तैयार किया था।

पढ़िए इस गाने के बोल

मोहब्बत बरसा देना तू,

सावन आया है

तेरे और मेरे मिलने का,

मौसम आया है…

दिल की बातें हो जाने दो

जादू कोई हो जाने दो

जितनी भी खामोशियां हैं

उनको तुम मिट जाने दो

बरसों का ये इंतजार

अब मेरे पास आया है

यूट्यूब पर मिले हैं करोड़ों व्यूज

इस गाने को रिलीज हुए 11 साल हो गए हैं, लेकिन आज भी ये गाना ट्रेंड करता है। इस गाने को यूट्यूब पर 209 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिले हैं।

अक्सर ट्रोल होते रहते हैं टोनी कक्कर

1. लिरिक्स और ‘रिपीटिटिव’ शब्दों को लेकर ट्रोलिंग: टोनी कक्कर के करियर का सबसे बड़ा विवाद उनके गानों के बोल को लेकर रहता है। ‘कुर्ता पजामा’, ‘नंबर लिख’, ‘धीमे-धीमे’ और ‘कैंडी शॉप’ जैसे गानों में एक ही शब्द को बार-बार दोहराने और सिंपल वन-लाइनर्स का इस्तेमाल करने के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। मीमर्स अक्सर उनके गानों के बोल का मजाक उड़ाते हैं।

2. के-पॉप गानों से विजुअल्स कॉपी करने के आरोप: टोनी कक्कर के कई म्यूजिक वीडियोज पर कोरियन पॉप इंडस्ट्री के हिट गानों के विजुअल्स, सेट डिजाइन और कॉन्सेप्ट को हूबहू कॉपी करने के आरोप लगे हैं।

साल 2020 में आए उनके गाने ‘शोना शोना’ के विजुअल्स को के-पॉप ग्रुप B1A4 के ‘लाइक ए मूवी’ और IZ ONE के ‘बिवेयर’ से मिलता-जुलता बताया गया।

साल 2021 के गाने ‘बूटी शेक’ और हालिया प्रोजेक्ट्स के विजुअल्स पर भी के-पॉप के मशहूर गर्ल ग्रुप ‘ब्लैकपिंक’ के म्यूजिक वीडियोज की नकल करने के आरोप लगे थे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN