Source :- LIVE HINDUSTAN
पकौड़े तभी टेस्टी लगते हैं, जब एकदम क्रिस्पी बने हों। इसके लिए कई लोग बेसन में चावल का आटा मिलाते हैं। लेकिन चावल का आटा ना हो, तो ये चीज भी एड की जा सकती है। इससे पकौड़े एकदम कुरकुरे बनते हैं और ठंडे होने के बाद भी टेस्टी लगते हैं।
गरमा-गरम चाय के साथ क्रिस्पी से पकौड़े खा कर मजा आ जाता है। लेकिन कई बार घर पर बने हुए पकौड़ों में वो कुरकुरापन नहीं आता, जो हलवाई वाले पकौड़ों में आता है। इसके लिए कई लोग बेसन के घोल में थोड़ा सा चावल का आटा भी मिक्स करते हैं। चावल के आटे से पकौड़े वाकई कुरकुरे बनते हैं, लेकिन हर घर में चावल का आटा मौजूद नहीं होता। कई बार चावल का आटा खत्म भी हो जाता है, ऐसे में पकौड़ों को क्रिस्पी बनाने के लिए क्या किया जाए? इसकी जगह आप घर में रखी एक दूसरी चीज इस्तेमाल कर सकते हैं, जो पकौड़ों को वही क्रंच और स्वाद देगी जो हलवाई वाले पकौड़ों में आता है। आने वाले त्योहारों के सीजन में खूब पकौड़े बनने वाले हैं, ऐसे में ये एक हैक आपको नोट कर लेना चाहिए।
चावल के आटे की जगह पकौड़ों को क्रिस्पी बनाएगी ये 1 चीज
अगर आपके यहां चावल का आटा खत्म हो गया है, तो उसकी वजह आप कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई हलवाई और शेफ पकौड़े बनाते समय बेसन के घोल में कॉर्न फ्लोर मिलाना पसंद करते हैं। इससे बेसन का स्वाद बना रहता है और पकौड़ों की बाहरी लेयर एकदम क्रिस्पी और करारी बनी रहती है। बेस्ट बात है कि कॉर्न फ्लोर मिलाने पर, ठंडे होने के बाद भी पकौड़े क्रिस्पी बने रहते हैं।
बेसन में कितना कॉर्न फ्लोर मिलाना चाहिए?
पकौड़े क्रिस्पी और टेस्टी बनें, इसके लिए बेसन और कॉर्न फ्लोर का सही अनुपात जरूरी है। आमतौर पर अगर आप एक कप बेसन ले रहे हैं, तो उसमें दो बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद स्वादानुसार नमक, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर और बाकी मसाले मिलाकर थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए बेसन का बैटर तैयार कर लें।
बारीक सूजी भी मिला सकते हैं
पकौड़ों को क्रिस्पी बनाने के लिए थोड़ी सी बारीक सूजी भी मिलाई जा सकती है। हालांकि सूजी मिलाने के बाद बेसन के बैटर को 10 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें, ताकि ये अच्छे से फूलकर सेट हो जाए।
काम की टिप- मोटी सूजी को एक बार मिक्सर में चला लें। बारीक होने पर इसका इस्तेमाल पकौड़े बनाने में किया जा सकता है।
पकौड़ों को क्रिस्पी बनाने के काम आएंगे ये टिप
- पकौड़े बनाने से ठीक पहले बेसन के बैटर में एक चम्मच गर्म तेल मिला दें। इससे भी पकौड़े क्रिस्पी बनते हैं और इनकी बाहरी लेयर देर तक कुरकुरी बनी रहती है।
- पकौड़ों के लिए बैटर की कंसिस्टेंसी मीडियम होनी चाहिए। ताकि ये सब्जियों पर अच्छी तरह से कोट हो सके।
- कड़ाही में एक बार में बहुत सारे पकौड़े तलने के लिए ना डालें। इससे वो अंदर से कच्चे रह सकते हैं।
- पकौड़ों को तलने के बाद किचन टॉवल या जालीदार प्लेट कर रखें, ताकि इनका एक्सट्रा ऑयल निकल जाए। ज्यादा जेल पकौड़ों को सॉगी बना सकता है।
(All Images Credit- Pinterest)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




