Source :- LIVE HINDUSTAN
इस बीच चीन ने सोमवार को इस आरोप से इनकार किया है कि उसने जेनसन हुआंग को फंसाने के लिए जासूसी साजिश रची थी। इंटरनेट पर इस पूरे मामले को लेकर मीम्स कि बाढ़ आ गई है।
बीते 24 घंटे में अखबारों, टीवी चैनलों से लेकर इंटरनेट तक पर एक ही मुद्दा गरमाया रहा। Nvidia CEO का अफेयर। सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी Nvidia के CEO जेन्सन हुआंग ने सोमवार को एक चीनी जासूस संग अपने अफेयर को बात का कबूल ली है। इसके बाद मानों पूरी दुनिया में खलबली मच गई। इतनी बड़ी अमेरिकी कंपनी के मालिक की चीन के जासूस संग नजदीकियां कुछ लोगों को जहां टेंशन दे रही है, तो कहीं कुछ लोग इसे लेकर बेहद फनी मीम बना रहे हैं।
इंटरनेट पर सोमवार को ऐसी सैंकड़ों मीम्स छाई रहीं। कुछ लोग जहां जेनसन संग रिश्ता रखने वाली एलिस हुआंग को ‘चीन की हमजा अली मजारी’ कह रहे हैं। वहीं कुछ लोग यह कहकर मजे ले रहे हैं कि इस समय कंपनी के सभी शेयरहोल्डर्स का भविष्य एक महिला पर टिका है। वहीं एक चर्चित कंपनी के ‘किस कैम’ वाला केस तो आपको याद ही होगा। लोग AI से इस पर Nvidia CEO की तस्वीरें जोड़कर भी अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
यहां कुछ शानदार मीम्स का कलेक्शन देखिए:
कबूल की बेवफाई
बता दें कि बीते महीने द न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को पता चला है कि जेनसन हुआंग के चीन की नागरिक एलिस हुआंग के साथ करीबी संबंध थे, और वह सीधे चीन की सरकार को जानकारी पहुंचा रही थी। इसके बाद 63 वर्षीय जेनसन हुआंग ने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में बेवफाई की बात स्वीकार की। उन्होंने अपने कार्यों की जिम्मेदारी लेते हुए अपनी पत्नी, बच्चों और सहकर्मियों से माफी मांगी। हुआंग ने सोमवार को जारी एक बयान में पत्नी और बच्चों को पहुंची तकलीफ के लिए खेद जताते हुए अपने किए की पूरी जिम्मेदारी स्वीकार की। उन्होंने कहा कि उनके इस व्यवहार का कोई बहाना नहीं है और वह अपने परिवार का भरोसा दोबारा जीतने की कोशिश करेंगे। इस बीच एनवीडिया कंपनी ने उनके खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
चीन ने खारिज किया दावा
इधर चीन ने सोमवार को इस आरोप से इनकार किया कि उसकी ओर से हुआंग को फंसाने के लिए जासूसी साजिश रची गई थी। इसने आरोपों को बेबुनियाद बताया और कहा कि यह बीजिंग को बदनाम करने की चाल है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार को एक बयान में कहा, ”चीनी जासूस होने का आरोप निराधार है। यह सिर्फ और सिर्फ चीन को बदनाम करने की कोशिश है।”
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




