Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/chumbak_series_24_09_01_1790254968727_rPA9_1790254978503_hNjm_334f7e92-bd67-49cc-ba2b-7730187d1a44_DXJr.pngअगर आपको नेटफ्लिक्स की सीरीज चुंबक पसंद आई है तो हम आपको ओटीटी पर मौजूद 8 ऐसी ही मजेदार सीरीज के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं कहां स्ट्रीम कर सकते हैं इन सीरीज को।
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में कॉमेडी सीरीज चुंबक रिलीज हुई है। इस सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, सुमित व्यास, मानसी पारेख, सुमित राघवन, संदीपा धर, अर्जुन बिजलानी और हेली शाह जैसे कलाकार नजर आए हैं। इस सीरीज के अबतक 8 एपिसोड्स रिलीज हो चुके हैं।सीरीज के 8 एपिसोड रिलीज होने अभी बाकी हैं।
क्या है चुंबक का प्लॉट?
चुंबक को आतिश कपाड़िया ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज की कहानी चुंबक नाम की ऐसी सोसाइटी के इर्द-गिर्द घूमती है जहां 5 अतरंगी परिवार साथ में रहते हैं। इन पड़ोसियों के बीच परिवार जैसे ही रिश्ता है। हर रोज इस सोसाइटी में कोई न कोई मुसीबत दस्तक देती है, चुंबक सोसाइटी की मुसीबतें आपको पक्का हंसाएंगी। चुंबक देखते हुए आपको एक बार तो टीवी के हिट कॉमेडी शो खिचड़ी की याद आएगी ही।
अगर आपको चुंबक पसंद आई है तो हम आपको ओटीटी की कुछ ऐसी ही मजेदार कॉमेडी सीरीज के बारे में बता रहे हैं। साथ ही हम आपको बता रहे हैं कि इन सीरीज को आप किन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं।
1.टीवीएफ ट्रिपलिंग
OTT: जी5
सीरीज के बारे में: इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.5 है। ट्रिपलिंग पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। हालांकि, बाद में यूट्यूब से हटाकर इसे जी5 पर डाल दिया गया। सीरीज की कहानी तीन भाई-बहनों के इर्द-गिर्द घूमती है। चंदन (सुमित व्यास), चंचल (मानवी गगरू) और चितवन (अमोल पराशर) सालों बाद एक दूसरे से मिलते हैं। इन तीनों के ही जीवन में परेशानियां हैं, लेकिन ये तीनों कैसे इन परेशानियों से डील करते हैं, ये देखकर आपको यकीनन हंसी आनेवाली है।
2. फैमिली आज कल
OTT: सोनी लिव
सीरीज के बारे में: 5 एपिसोड की ये कॉमेडी ड्रामा सीरीज की कहानी कश्यप परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। कश्यप परिवार ये मानता है कि वो काफी खुले विचारों वाले लोग हैं, लेकिन क्या होगा जब उनकी बेटी को एक कैब ड्राइवर से प्यार हो जाएगा? सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.4 है।
3. ये मेरी फैमिली
OTT: एमएक्स प्लेयर
सीरीज के बारे में: इस सीरीज के चार सीजन आ चुके हैं। सीरीज की कहानी आपको 90 के दशक में ले जाएगी। ये एक ऐसा शो है जो आपको यकीनन बचपन की गर्मियों की छुट्टियों से लेकर स्कूल में हुई दोस्तियों तक की याद दिलाएगी। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.9 है।
4. माइंड द मल्होत्राज
OTT: प्राइम वीडियो
सीरीज के बारे में: इस सीरीज के दो सीजन आ चुके हैं। सीरीज की कहानी शेफाली और ऋषभ मल्होत्रा के इर्द-गिर्द घूमती है। इस कपल के आसपास लोगों की शादियां टूट रही होती हैं, ऐसे में इन्हें अपने रिश्ते को लेकर चिंता हो जाती है। मल्होत्राज तय करते हैं अपने रिश्ते को बचाने के लिए वो प्रोफेशनल मदद लेंगे। ये सीरीज आपको खूब हंसाने वाली है। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 5.9 है।
5. होम शांति
OTT: जियो हॉटस्टार
सीरीज के बारे में: सीरीज की कहानी एक मिडिल क्लास परिवार के आस-पास घूमती है। ये परिवार अपने लिए एक घर बनवाना चाहता है, लेकिन इस जर्नी में उनके सामने कई उतार-चढ़ाव आते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8 है।
6. द आम आदमी फैमिली
OTT: जी5
सीरीज के बारे में: इस सीरीज के 5 सीजन आ चुके हैं। सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 8.4 है। शो की कहानी एक मिडिल क्लास शर्मा परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। परिवार में एक चुगली करने वाली दादी मां हैं, मेहनत करने वाले पिता हैं, एक संस्कारी मां हैं और दो बच्चे हैं। ये बच्चे अपने मिडिल क्लास होने से जिस तरह डील करते हैं, आप वो देख लोटपोट हो जाएंगे।
7. पॉटलक
OTT: सोनी लिव
सीरीज के बारे में: शास्त्री परिवार एक दूसरे के साथ अच्छे और मजबूत रिश्ते बनाने के लिए पॉटलक लंच की शुरुआत करते हैं। इस पॉटलक लंच में कुछ मजेदार किस्से होते हैं। इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.5 है।
8. हैप्पी फैमिली: कंडीशन्स अप्लाई
OTT: प्राइम वीडियो
सीरीज के बारे में: इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.6 है। सीरीज की कहानी ढोलकिया परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है। परिवार साथ में कई उतार-चढ़ाव आते हैं जो आपको जमकर हंसाएंगे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




