Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/24/1200x900/ms_1790262817102_F1q7_1790262826577_Zdmj_2a8eb894-3c8c-47ba-992e-de5617bce5a1_0Jxg.jpgबॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मुश्ताक खान का निधन हो गया है। वह कुछ समय से काफी बीमार थे। अब आपको मुश्ताक का एक किस्सा बताते हैं जब उन्हें किडनैप कर लिया था।
वेलकम फेम एक्टर मुश्ताक खान का निधन हो गया है। कुछ समय से मुश्ताक की तबीयत काफी खराब थी। उन्हें कैंसर था और गुरुवार को वह कैंसर की जंग से हार गए। बता दें कि मुश्ताक को एक बार किडनैप कर लिया गया था। उन्हें एक फेक इवेंट का बताकर मुंबई से दिल्ली बुलवाया गया था और फिर उन्हें किडनैप कर लिया था वो भी 12 घंटे तक। उन्हें उस दौरान काफी टॉर्चर किया था।
मुश्ताक को चीफ गेस्ट के लिए बुलाया गया
मुश्ताक ने खुद कहा था, ‘मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि ऐसा कुछ मेरे साथ हो सकता है। लेकिन ऐसा हुआ। उन्होंने बताया था कि कैसे एक्टर्स को कई इवेंट्स या अवॉर्ड्स शोज में बतौर चीफ गेस्ट बुलाया जाता है। ऐसे उनको ऑफर आते रहते थे।’
मुश्ताक ने फिर बताया था कि एक बार उन्हें कॉल आया था किसी का जिसने अपना नाम राहुल सैनी बताया था। उसने कहा कि वो मुश्ताक से नोएडा में मिल चुका है। राहुल ने मुश्ताक को एक अवॉर्ड फंक्शन में बुलाया जहां अलग-अलग फिल्ड के आर्टिस्ट्स को सम्मानित किया जाना था खासकर सीनियर एक्टर्स और 75 हजार फीस की बात थी।
मुश्ताक के अकाउंट में 25 हजार एडवांस ट्रांसफर किया था
मुश्ताक के अकाउंट में 25 हजरा ट्रांसफर कर दिए गए थे एडवांस और साथ ही मुंबई से दिल्ली की फ्लाइट टिकट भी दे दी गई थी जिसके साथ उनकी रिटर्न टिकट भी थी अगले दिन की।
इसके बाद मुश्ताक मुंबई से दिल्ली गए इवेंट को अटेंड करने के लिए। लेकिन लैंडिंग के बाद उन्हें ड्राइवर ने पिक किया और फिर वो मेरठ की साइड लेकर जाने लगा। इसके बाद 2 लोग जिनके पास हथियार थे वो मुश्ताक के पास आए और उनका चेहरा कवर कर दिया था। इसके बाद वो एक्टर को एक कमरे में लेकर गए जहां 6 और लोग इंतजार कर रहे थे। किडनैपर्स ने फिर फिरौती के लिए 1 करोड़ रुपये की मांग की थी।
मुश्ताक से मांगे थे 1 करोड़
मुश्ताक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘उन्होंने मुझसे 1 करोड़ मांगे और वो डिस्कस करने लगे कि कैसे पैसे इकट्ठे करने हैं। मैंने जब उन्हें कहा कि मेरे पास इतने पैसे नहीं हैं तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। वो बोले कि तुमने सलमान खान, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, अजय देवगन के साथ काम किया है तो तुम्हारे पास पैसे कैसे नहीं हो सकते और तुम्हारी फिल्म गदर वो तो हिट थी और 500 करोड़ कमाए थे। तुम्हें तो 5 करोड़ मिले ही होंगे। उन्हें लगा कि एक्टर्स तो पैसों में तैरते हैं। लेकिन फिर मैंने समझाया कि ऐसा नहीं होता।’
मुश्ताक ने फिर बताया था कि वह जैसे-तैसे वहां से भाग गए थे और फिर पुलिस को शिकायत दर्ज की।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




