Home BUSINESS NEWS HINDI चेतावनी! व्हॉट्सअप वेब और डेस्कटॉप यूजर्स रहें सावधान, भूलकर भी न करें...

चेतावनी! व्हॉट्सअप वेब और डेस्कटॉप यूजर्स रहें सावधान, भूलकर भी न करें ये गलती वरना बहुत पछताएंगे: अलर्ट जारी

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अगर आप रोजाना व्हॉट्सअप वेब (WhatsApp Web) या व्हॉट्सअप डेस्कटॉप (WhatsApp Desktop) का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (Indian Computer Emergency Response Team) ने सभी यूजर्स के लिए एक हाई अलर्ट जारी किया है। एजेंसी के मुताबिक, इन दिनों एक खतरनाक मॉलवेयर (Malware) अभियान तेजी से फैल रहा है, जो व्हॉट्सअप वेब (WhatsApp Web) और डेस्कटॉप (Desktop) यूजर्स को निशाना बना रहा है। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

सबसे चिंता की बात यह है कि यह हमला किसी अनजान नंबर से नहीं, बल्कि आपके दोस्त, रिश्तेदार या ऑफिस के सहयोगी के व्हॉट्सअप अकाउंट से भी हो सकता है। ऐसे में लोग बिना सोचे-समझे फाइल खोल देते हैं और उनका सिस्टम हैक हो जाता है।

CERT-In के अनुसार, साइबर अपराधी पहले किसी व्यक्ति का व्हॉट्सअप अकाउंट हैक कर लेते हैं। इसके बाद उसी अकाउंट से उसकी कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद लोगों को VBScript (.vbs) नाम की फाइल भेजी जाती है। चूंकि मैसेज किसी भरोसेमंद व्यक्ति की तरफ से आता है, इसलिए अधिकांश लोग उस फाइल को खोल देते हैं। यही सबसे बड़ी गलती साबित होती है।

जैसे ही यूजर उस फाइल पर क्लिक करता है, मैलवेयर उसके कंप्यूटर में इंस्टॉल हो सकता है। इसके बाद हैकर बिना आपकी जानकारी के आपके सिस्टम तक पहुंच बना सकते हैं। वे आपके लॉगिन पासवर्ड, बैंकिंग डिटेल्स, निजी दस्तावेज, फोटो और अन्य संवेदनशील जानकारी चुरा सकते हैं। इतना ही नहीं, वे आपके कंप्यूटर में दूसरे खतरनाक वायरस भी इंस्टॉल कर सकते हैं, जिससे पूरा नेटवर्क प्रभावित हो सकता है।

CERT-In ने साफ कहा है कि किसी भी अनजान या अचानक आई फाइल को सिर्फ इसलिए न खोलें, क्योंकि वह किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति ने भेजी है। अगर आपको कोई फाइल मिलने की उम्मीद नहीं थी, तो पहले उस व्यक्ति को कॉल या अलग से मैसेज करके पुष्टि जरूर करें कि उसने वास्तव में वह फाइल भेजी है या नहीं।

एजेंसी ने यह भी सलाह दी है कि अगर किसी दोस्त का मैसेज सामान्य व्यवहार से अलग लगे या अजीब भाषा में लिखा हो, तो उसे संदेह की नजर से देखें। कई बार हैकर्स ऑटोमैटिक तरीके से मैलवेयर भेजते हैं और अकाउंट मालिक को इसकी जानकारी भी नहीं होती।

साइबर सुरक्षा एक्सपर्ट का कहना है कि आजकल AI और एडवांस तकनीकों की मदद से साइबर हमले पहले से ज्यादा खतरनाक हो गए हैं। यही वजह है कि हाल ही में CERT-In ने मोबाइल और कंप्यूटर बनाने वाली कंपनियों के लिए भी सुरक्षा नियमों को और सख्त किया है।

अगर आप WhatsApp Web या Desktop का इस्तेमाल करते हैं, तो कुछ आसान सावधानियां आपकी सुरक्षा कर सकती हैं। हमेशा अपने सिस्टम और WhatsApp ऐप को अपडेट रखें, एंटीवायरस का उपयोग करें, टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू रखें और किसी भी संदिग्ध लिंक या फाइल पर क्लिक करने से पहले उसकी पुष्टि जरूर करें।

एक छोटी-सी लापरवाही आपकी निजी जानकारी, बैंक अकाउंट और पूरे कंप्यूटर सिस्टम को खतरे में डाल सकती है। इसलिए अब से WhatsApp पर आने वाली हर फाइल को बिना जांचे-परखे खोलने की गलती बिल्कुल न करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN