Home BUSINESS NEWS HINDI मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली इस कंपनी पर कल रहेगी छोटे निवेशकों...

मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली इस कंपनी पर कल रहेगी छोटे निवेशकों की नजर, जानिए क्या वजह?

1
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

PTC Industries Share Price: सोमवार को पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयर फोकस में रहेंगे। यह एक मल्टीबैगर स्टॉक है। इसमें दिग्गज निवेशक मुकुल अग्रवाल का भी पैसा लगा है। बता दें, शेयर बाजार 3 दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को खुलेगा।

किस वजह से फोकस में रहेगा पीटीसी इंडस्ट्रीज का शेयर (PTC Industries news)

29 जून को कंपनी की बोर्ड मीटिंग हुई थी। इस मीटिंग में पीटीसी इंडस्ट्रीज के बोर्ड की तरफ से कई फंड जुटाने और लोन लेने को लेकर अप्रूवल दिया गया। कंपनी के बोर्ड ने 1800 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। यह पैसा कंपनी क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशन्स प्लेसमेंट, प्रीफरेंशियल इश्यू और अन्य माध्यमों के जरिए जुटाया जा सकेगा।

कंपनी के बोर्ड ने मौजूदा 350 करोड़ रुपये के उधार की लिमिट को बढ़ाकर 600 करोड़ रुपये कर दिया है।

पीटीसी इंडस्ट्रीज के तिमाही नतीजे कैसे? (PTC Industries Q4 Result)

जनवरी से मार्च 2026 के दौरान पीटीसी इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 59.91 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर कंपनी का नेट प्रॉफिट 143 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी क्वार्टर में पीटीसी इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 24.57 करोड़ रुपये रहा था। बता दें, तिमाही दर तिमाही के आधार पर पीटीसी इंडस्ट्रीज का नेट प्रॉफिट 226 प्रतिशत बढ़ा है।

पीटीसी इंडस्ट्री का रेवन्यू पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही के दौरान 225.47 करोड़ रुपये रहा था। यह सालाना आधार पर 85 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी आखिरी क्वार्टर में कंपनी का रेवन्यू 121.91 करोड़ रुपये रहा था। तिमाही दर तिमाही के आधार पर भी कंपनी का रेवन्यू बढ़ा है।

शेयरों का प्रदर्शन रहा है शानदार (PTC Industries Share performance)

गुरुवार को मार्केट के बंद होने के समय पर पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयरों का भाव 17432.10 करोड़ रुपये रहा था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों कीमतों में 17 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। वहीं, 2 साल में यह स्टॉक निवेशकों को 29 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में मुकुल अग्रवाल के निवेश वाली कंपनी के शेयरों का भाव 285 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 5 साल में इस कंपनी के शेयरों का दाम 2055 प्रतिशत चढ़ा है।

मुकुल अग्रवाल के पास कितना हिस्सा?

trendyne के डाटा के अनुसार मार्च तिमाही मे मुकुल अग्रवाल के पास इस कंपनी का 1.1 प्रतिशत हिस्सा था। मौजूदा समय में कंपनी के प्रमोटर्स के पास 59.70 प्रतिशत हिस्सा था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN