Source :- LIVE HINDUSTAN
चेहरे से लेकर शरीर पर चमक चाहिए तो रोजाना साबुन से त्वचा को टॉर्चर करना छोड़ें। ये नेचुरल पैक बनाकर रखें और चेहरे से लेकर शरीर को चमकाना है, डेड स्किन हटानी और सॉफ्ट, ग्लोइंग, मॉइश्चराइज स्किन चाहिए तो बस इस पैक को रोजाना लगाएं।
शरीर से डेड स्किन हटानी हो या फिर चेहरे की स्किन चमकानी हो अलग-अलग कंपनियों के स्क्रब ट्राई करती रहती हैं और स्किन को बिना वजह के परेशान करती हैं। जबकि आप किचन में इस्तेमाल होने वाली चीजों से स्किन को ग्लोइंग, सॉफ्ट और शाइनी बना सकती हैं। शरीर से लेकर चेहरे पर ग्लो चाहिए तो घरेलू नुस्खे आपकी मदद कर सकते हैं, जैसे ये बॉडी पॉलिशिंग पैक। जिसे रोजाना लगाया तो पार्लर जैसी पॉलिश सॉफ्ट स्किन नजर आएगी और आपके बहुत सारे पैसे ब्यूटी पर खर्च भी नहीं करने पड़ेंगे।
वैसे स्किन को ग्लोइंग बनाना है तो आपका खानपान भी सेहतमंद होना चाहिए। खासतौर पर कोलेजन बूस्ट करने के लिए विटामिन सी वाले फ्रूट जरूर खाएं जैसे संतरा। संतरे को खाएं और इसके छिलके को फेंके नहीं, इन छिलकों से ही बॉडी पॉलिशिंग पैक बनाएं। तो चलिए जानें कैसे बनेगा ग्लोइंग बॉडी पॉलिशिंग पैक।
चेहरे और स्किन को चमकाने के लिए बनाएं पैक
चेहरे और स्किन को एक ही पैक से साफ कर सकती हैं। रोजाना साबुन और फेसवॉश लगाने की बजाय इस पैक का इस्तेमाल करें। बनाने के लिए 4 चीजों की जरूरत होगी।
1- ताजे संतरे के छिलके
2- दो चम्मच मलाई या दही
3- दो चम्मच बेसन या चावल का आटा
4- पानी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले ताजे संतरे के छिलकों को लेकर मिक्सर जार में डालें। इसी के साथ इसमे दो चम्मच बेसन या चावल का आटा डाल दें। दो चम्मच ताजे दूध की मलाई लेकर मिला लें। अगर स्किन ऑयली है तो दही का इस्तेमाल करें। दही स्किन को नेचुरली एक्सफोलिएट भी करेगी और साथ ही मॉइश्चर भी देगी। लेकिन ड्राई स्किन वालों को मलाई यूज करना ज्यादा अच्छा होगा।
- थोड़ा सा पानी डालकर तीनों चीजों का गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
- इस पेस्ट को नहाने के पहले चेहरे पर लगाकर दस मिनट छोड़ें और साथ ही हाथ-पैर, गर्दन सब जगह लगाकर हल्के हाथ से स्क्रब करें।
- संतरे की फ्रेश महक आपकी बॉडी को नेचुरली महकाएगी और साथ ही स्किन को क्लीन करके ग्लोइंग बनाने में मदद करेगी।
- ध्यान रहे कि आंखों के नीचे की स्किन पर इस पैक को ना लगाएं क्योंकि यहां की स्किन सॉफ्ट होती है और संतरे का छिलका इस स्किन के लिए हार्श हो सकता है।
- आप चाहें तो एक दिन बनाकर फ्रिज में स्टोर कर लें और तीन से चार दिन इसका इस्तेमाल करें।
डिस्क्लैमर- यह लेख सोशल मीडिया कंटेंट पर आधारित है। त्वचा पर किसी भी तरह के इस्तेमाल से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय अवश्य लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



