Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/chhaiya_chhaiya_17_06_01_1781703281792_1781703298107_6220d53a-ec4f-4a55-89cf-942dedd67669.pngशाहरुख खान का छैया छैया इंडियन सिनेमा के सबसे आइकॉनिक गानों में से एक है। इस गाने का शूट चलती ट्रेन पर हुआ था। पर क्या आप जानते हैं कि इस गाने को मजबूरी में चलती ट्रेन पर शूट करना पड़ा था?
जब भी शाहरुख खान के आइकॉनिक फिल्मों या गानों की बात होती है, तब दिल से और इसी फिल्म के गाने छैया छैया की बात जरूर होती है। शाहरुख खान का गाना छैया छैया कई मायनों में बहुत खास है। इस गाने को इसके लिरिक्स, इसके म्यूजिक और इसका डांस खास बनाता है। शाहरुख खान का ये गाना चलती ट्रेन पर शूट किया गया था। पर क्या आप जानते हैं, पहले ये गाना चलती ट्रेन पर शूट नहीं होना था?
पहले चलती ट्रेन पर शूट नहीं होना था ये गाना
जी हां, शाहरुख खान का ये गाना पहले चलती ट्रेन पर नहीं बल्कि रेलवे स्टेशन पर शूट होना था। फराह खान ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि मणिरत्नम पहले इस गाने को रेलवे स्टेशन पर शूट करने वाले थे। पर रेलवे स्टेशन पर पांच दिन की शूटिंग के लिए परमिशन नहीं मिली। दरअसल, अगर 5 दिन की परमीशन दी जाती, तो रेलवे स्टेशन 5 दिनों के लिए ब्लॉक हो जाता।
गाने को कोरियोग्राफ करने को लेकर उत्साहित थीं फराह खान
परमिशन नहीं मिलने के बाद मणिरत्नम को गाने को ट्रेन पर शूट करने का आइडिया आया। उन्होंने फराह खान से पूछा कि क्या वो चलती ट्रेन पर गाना शूट करवा पाएंगी। फराह खान ने कहा कि वो ये बात सुनते ही उत्साहित हो गईं और उन्होंने तुरंत हां कर दिया।
बिना हार्नेस के शाहरुख खान ने शूट किया गाना
फराह ने बताया कि उन लोगों ने ट्रेन पर कभी गाने की प्रैक्टिस नहीं की थी। 7 बजे की शिफ्ट में 7 बजे ट्रेन आती थी और हम लोग उसपर चढ़ जाते थे, फिर बस शुरू हो जाते थे। शाहरुख खान की तारीफ करते हुए फराह खान ने कहा था कि शाहरुख खान बिना किसी हार्नेस के उस गाने में डांस कर रहे थे। वो कभी इंजन पर जा रहे थे, वो ट्रेन के अलग-अलग कोने पर डांस कर रहे थे। कोई हार्नेस नहीं था और नीचे दोनों तरफ खाई थी।
मलाइका ने पहले गाना शूट करने से कर दिया था मना
छैया छैया मलाइका अरोड़ा का डेब्यू प्रोजेक्ट था। उन्होंने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें ये नहीं बताया गया था कि गाने को चलती ट्रेन पर शूट किया जाना है। उन्हें जब ये बात पता चली तो उन्होंने पहले ये गाना शूट करने से मना कर दिया था। गाने के लिए हां करने से पहले मलाइका अरोड़ा ने 24 घंटे का समय लिया था।
छैया छैया गाने के बारे में
छैया छैया की बात करें तो इस गाने को कवि और गीतकार गुलजार ने लिखा है। वहीं, गाने को आवाज दी है सुखविंदर सिंह और सपना अवस्थी ने। इस गाने का म्यूजिक तैयार किया है एआर रहमान ने। ये गाना साल 1998 में आई फिल्म दिल से का गाना है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





