Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/aks_1781713476842_1781713485456_5fe5d158-cba8-48e4-b964-698be54fb066.jpgअक्षय कुमार और सुनील शेट्टी एक अच्छे को-स्टार्स के साथ जबरदस्त दोस्त भी हैं। सुनील ने अब अक्षय के सेंस ऑफ ह्यूमर को लेकर बात की और बताया कि कैसे एक्टर इतने बेहतरीन एक्टर हैं।
अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को भी बहुत पसंद आती है। अब दोनों साथ में वेलकम टू द जंगल में नजर आने वाले हैं। सुनील ने अब अक्षय की काफी तारीफ की है और बताया कि आखिर कैसे अक्षय कॉमेडी मूवीज या कॉमेडी सीन को इतना बेहतरीन कर पाते हैं।
अक्षय को लेकर क्या बोले सुनील
सुनील ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘अक्षय के डीएनए में है उंगली करना…उनमें मजाक-मस्ती करने की स्वाभाविक आदत है, और यह बात बदली नहीं है। यही वजह है कि सीन परफॉर्म करते वक्त भी वह कुछ डिफ्रेंट करने का कोशिश करते हैं। चाहे एक्टिंग हो या एक्शव सीक्वेंस, वह अपना ह्यूमर ता टच ऐड कर ही देते हैं। वह जिस तरह चीजों को अप्रोच करते हैं उसमें अलग ही फन ऐड कर देते हैं। हम जिस तरह से किसी सीन को देखते हैं, वह उससे काफी अलग देखते हैं।’
सुनील ने आगे गोविंदा और सलमान की भी तारीफ की और कहा कि दोनों का अलग सेंस ऑफ ह्यूमर है। वह जब भी दोनों की कॉमेडी वाली परफॉर्मेंस देखते हैं तो बस देखते ही रह जाते हैं।
गोविंदा और सलमान की भी तारीफ की
सुनील बोले, ‘चीची भैया का उदाहरण ले लो। उनका ह्यूमर एक अलग और यूनीक है। जब भी मैं उनके साथ शूट करता हं मैं बस हैरान हो जाता हूं और सोचता हूं कि क्या मैं इनके जैसा कर सकता हूं। वहीं फिर सलमान खान है। उनका ड्राई, स्ट्रेट फेस ह्यूमर जबरदस्त है। मुझे लगता है ऐसी क्वालिटीज भगवान का दिया हुआ गिफ्ट हैं।’
सुनील और अक्षय की वेलकम टू द जंगल की बात करें तो यह फिल्म 26 जून को रिलीज होगी।
वेलकम टू द जंगल की स्टार कास्ट
फिल्म में दोनों के अलावा दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, परेश रावल, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलरड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी समेत कई स्टार्स हैं।
हेरा फेरी 3 में भी आएंगे नजर
वैसे इसके अलावा सुनील और अक्षय फिल्म हेरा फेरी 3 में भी नजर आएंगे। हालांकि इसमें परेश रावल भी उनके साथ होंगे। लेकिन काफी समय से फिल्म का काम रुका हुआ है तो अभी यह अपडेट नहीं मिल पा रहा है कि फिल्म की शूटिंग कबसे शुरू होगी।
वैसे सुनील और अक्षय साथ में वक्त हमारा है, धड़कन, हेरा फेरी, आवारा पागल दीवाना, फिर हेरा फेरी, दे दना दन में काम कर चुके हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





