Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार जब सलमान खान से 9 साल छोटी एक्ट्रेस ने निभाया उनकी मां...

जब सलमान खान से 9 साल छोटी एक्ट्रेस ने निभाया उनकी मां का रोल, बोलीं- ‘मैं झिझक रही थी’

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/salman_khan_30_09_1790790787362_qDKI_1790790791110_uI7k_d96a81fc-d3b6-4b0b-aea6-99e939466c2b_vhn7.png

साल 2019 में सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज हुई थी। फिल्म में सोनाली कुलकर्णी ने सलमान खान की मां का रोल निभाया था। अब सोनाली कुलकर्णी ने बताया कि वो सलमान खान की मां का रोल नहीं निभाना चाहती थीं। 

सोशल मीडिया पर अक्सर इस बात को लेकर सवाल उठते रहे हैं कि कैसे मेल एक्टर्स की मां के रोल के लिए उनसे कम या उनसे कुछ साल बड़ी एक्टर्स को कास्ट कर लिया जाता है। ये चीज अब भी बॉलीवुड में देखने को मिलती है। अब भारत फिल्म में सलमान खान की मां का किरदार निभाने वाली सोनाली कुलकर्णी ने बताया कि वो फिल्म में सलमान खान की मां का रोल नहीं करना चाहती थीं, लेकिन फिल्म उन्हें सलमान खान से कनेक्ट करना था इसलिए उन्होंने उस रोल के लिए हां किया।

सलमान से 9 साल छोटी हैं सोनाली कुलकर्णी

सोनाली कुलकर्णी उम्र में सलमान खान से 9 साल छोटी हैं, लेकिन फिर भी फिल्म में उन्होंने उनकी मां का रोल निभाया। Galatta India से खास बातचीत में सोनाली ने बताया कि पहले उन्होंने रोल को रिजेक्ट करने की कोशिश की। लेकिन बाद में फिर उन्होंने रोल के लिए हां कर दिया।

जब सोनाली कुलकर्णी को ऑफर हुई थी सलमान खान की फिल्म

उन्होंन कहा, “जब मुझे भारत ऑफर हुई थी, मुझे लगा कि रोल मुझे सूट नहीं कर रहा है। तो मैंने डायरेक्टर अली अब्बास जफर और डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को उन एक्टर्स की लिस्ट दी जो इस रोल में सूट कर सकते थे। और उनसे पूछा कि वो मुझे ये रोल क्यों ऑफर कर रहे हैं?”

सलमान की मां का रोल निभाने में हिचक रही थीं एक्ट्रेस

उन्होंने आगे कहा, “किसी किरदार को निभाने को लेकर मेरे मन में कोई झिझक नहीं है। मैं किसी भी रोल को करने के लिए खुला मन रखती हूं। मेरी पहली फिल्म ‘चेलुवी’ (1992) में एक ऐसी लड़की का रोल निभाया था जो फूलों वाला पेड़ बन सकती है। ‘दायरा’ में मैंने एक लड़के का किरदार निभाया था। लोग आसानी से डर जाते हैं जब उन्हें पता चलता है कि उन्हें किसी की मां का रोल निभाना है। लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए कि वो मां भी किसी की दोस्त, भाभी या पत्नी हो सकती है। मिशन कश्मिर फिल्म से लोग आज भी मुझे संजय दत्त के किरदार की पत्नी के रूप में जानते हैं, न कि ऋतिक रोशन की सरोगेट मां के रूप में।”

फिर क्यों किया फिल्म के लिए हां?

उन्होंने बताया, “तो वैसे मैं डरती नहीं हूं। लेकिन जब भारत की बात आई, मैं झिझक रही थी क्योंकि कम से कम उस रोल के हिसाब से दिखना भी जरूरी होता है। फिर जब मैंने फिल्म की कहानी सुनी, मुझे एहसास हुआ कि इसमें उनके बचपन के फ्लैशबैक पर ज्यादा जोर दिया गया है। वहीं, मैंने सलमान के साथ कभी काम भी नहीं किया था। मैं एक बार मेरी फिल्म के म्यूजिक लॉन्च पर उनसे मिली थी। तो मुझे लगा कि उनसे जुड़ने का ये सबसे अच्छा तरीका है।”

सोनाली ने की कटरीना कैफ की तारीफ

इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ नजर आई थीं। कटरीना के बारे में बात करते हुए सोनाली ने उनकी तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैंने उन्हें उनके डांस नंबर्स के लिए बहुत गंभीरता के साथ रिहर्स करते देखा था। उनके साथ काम करना बहुत अच्छा था।”

भारत की बात करें तो इस फिल्म में सुनील ग्रोवर, दिशा पाटनी और जैकी श्रॉफ भी अहम रोल में नजर आए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान की इस फिल्म का बजट 165 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 321 करोड़ की कमाई की थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN