Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/qza_1790788436502_XxbO_1790788482571_5sw1_3b75b5e9-2ca1-40dd-a0c0-093358e71594_gOKt.jpgकाजी तौकीर और अरिशफा खान के रिश्ते में दरार आ गई है। दोनों के बीच हाल ही में लड़ाई हो गई जिसके बाद काजी बोलते हैं कि अरिशफा बदतमीज है।
बिग बॉस एक ऐसा शो है जहां कब दोस्त से दुश्मन बन जाएं किसी को नहीं पता। यहां रिश्तों में दरार आना आम बात है। शो के पहले जो दोस्त होते हैं वो बाद में कब एक-दूसरे के खिलाफ हो जाएं कोई नहीं जानता। अब काजी तौकीर और अरिशफा खान के बीच शो के शुरुआत से काफी अच्छा बॉन्ड है। इतना ही नहीं काजी तो अरिशफा को बेटी जैसा मानते हैं, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है।
क्या है मामला
दरअसल, शो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक टास्क के दौरान काजी, अरिशफा को बोलते हैं कि अरिशफा याद है मैंने तुझे बोला था डिसक्वालिफाई कर सकती है। इस पर अरिशफा बोलती हैं कि मुझे पता है।
काजी ने अरिशफा को कहा बदतमीज
इसके बाद काजी, अमन से बात करते हैं अलग से और बोलते हैं कि मैं इसको न इतना सुनाऊंगा न…बच्चा बच्चा बहुत हो गया इसका नाटक। बदतमीज ही है ये। बहुत सिर पर चढ़ रही है ये। मैं हटा दूंगा इसको अपने से। ये मेरी वॉर्निंग है इसको। एटीट्यूड बहुत गंदा है इसका।
अरिशफा ने काजी को बताया गलत
अमन फिर बोलते हैं कि उनका ये है कहना है कि मुझे बुखार है इसके बावजूद मैं उसके लिए कर रहा हूं, फिर भी वो मुझे ऐसा बोल रही है। अरिशफा बोलती हैं कि मुझे तो हर्ट होगा न जब वो मेरे क्लोज हैं। उन्हें लगता है कि जो वो बोल रहे हैं मैं वही करूं।
फिर अमन बोलते हैं कि मैं बोलूं या ना बोलूं उनको तो अरिशफा मना कर देती हैं। वह बोलती हैं मत करो, कोई फायदा नहीं है।
लोगों ने किया काजी को सपोर्ट
इस वीडियो पर लोगों के खूब रिएक्शन्स आ रहे हैं। एक ने लिखा कि काजी भाई काफी सेंसिबल हैं। एक ने लिखा काजी बेस्ट हैं। एक ने कमेंट किया कि अरिशफा से बर्दाश्त नहीं हो रहा कि काजी की पॉपुलैरिटी उनसे ज्यादा हो रही है शो के बाहर। एक ने कमेंट किया कि अरिशफा काफी समय से काजी के साथ डिसरिस्पेक्ट बिहेवियर रख रही हैं। एक ने लिखा कि काजी भाई हमेशा सही होते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




