Source :- LIVE HINDUSTAN
ब्रेकफास्ट में बनाए जाने वाले जवे अगर घर पर बनाने पर चिपचिपे बन जाते हैं तो आपको एक बार शेफ गुरजोत सिंह की बताई ट्रिक्स को सुनना चाहिए। ये ट्रिक्स अपनाकर आपको खिले-खिले जवे बनाने में मदद मिलेगी।
सुबह के नाश्ते या फिर शाम की हल्की भूख को शांत करने के लिए नमकीन जवे एक बेहतरीन ऑप्शन है। खब सारी सब्जियां डालकर तैयार होने वाले जवे स्वाद में अच्छे लगते हैं। नमकीन जवे को हर कई अलग-अलग तरह से तैयार करता है। लेकिन इसे बनाते समय एक बड़ी आम समस्या जो सामने आती है वह यह है कि जवे अक्सर आपस में चिपक जाते हैं।कुछ लोग इसे उबालकर बानते हैं और जैसे ही ये ठंडे होते हैं वैसे ही ये चिपककर इक्कठे हो जाते हैं जिसकी वजह से इनका स्वाद भी खराब लगने लगता है। ऐसे में नमकीन जवे को एकदम खिले-खिले बनाने के लिए यहां शेफ गुरजोत सिंह की बताई कुछ ट्रिक्स को देखें।
खिले-खिले जवे बनाने के लिए शेफ की टिप्स
1) बॉइलिंग प्रोसेस
जवे को उबालकर बना रहे हैं तो सबसे पहले इस उबलते पानी में 10 मिनट के लिए उबाल लें और फिर 5 से 7 मिनट के लिए इसे पानी में भीगा रहने दें। इसे ज्यादा उबाले नहीं क्योंकि ओवर बॉइलिंग की वजह से जवे चिपचिपे हो जाते हैं।
2) सुखाएं
अगर हमेशा आपके द्वारा बनाए गए जवे चिपचिपे बनते हैं तो इस बार इसे उबालने के बाद अच्छी तरह से सुखाएं। इस स्टेप को स्किप करने की वजह जवे चिपचिपे बनते हैं। इसके लिए उबले जवे को एक छन्नी में निकालें और फिर इसे सुखाने के लिए किचन टॉप पर एक सूती कपड़ा बिछाएं। अब इस पर जवे डालें और अच्छी तरह से फैला दें। अब इसके ऊपर थोड़ा सा तेल डालें।
अपनाएं ये टिप्स भी
जरूर भूनें- अगर आप बिना भूने नमकीन जवे बनाएंगी तो ये जवे को चिपचिपा बना सकते हैं। बिना भुने जवे बनाने पर ये आपस में चिपक जाते हैं और खाने में भी टेस्टी नहीं लगते हैं। इसलिए जब भी जवे बनाएं और वह भुने हुए ना हो तो पहले एक कढ़ाही में थोड़ा देसी घी डालें और उसमें जवे को धीमी आंच पर भून लें। इन्हें धीमी आंच पर हल्का ब्राउन रंग होने तक अच्छी तरह से भूनने के बाद ही सब्जियों के साथ फ्राई करें।
सब्जियों को फ्राई- जवे बनाने के लिए सब्जियों को अच्छी तरह से फ्राई कर लें। इसके लिए थोड़ा घी डालकर गर्म करें। अब इसमें बारीक कटे आलू और मूंगफली को अच्छी तरह से सेक लें और बाहर निकाल लें। अब घी गरम करें और इसमें राई और हरी मिर्च डालें। फिर अच्छी तरह से चटकने के बाद इसमें टमाटर डालें। अच्छे से जब टमाटर गल जाएं तब इसमें बारीक कटी गाजर डालें और फिर कुछ मसाले और जवे डालें। अच्छी तरह से मिक्स करने के बाद इसमें आलू और मूंगफली डालें। इस तरह से बने जवे स्वाद में लाजवाब लगते हैं।
सही समय पर आंच बंद करें- जवे बनाने के लिए सही समय पर आंच को बंद कर देना जरूरी है। अगर अगर उबले जवे बना रहे हैं तो सब्जियों को फ्राई करने के बाद सिर्फ एक मिनट के लिए जवे पकाएं और फिर इसमें नींबू और हरा धनिया डालकर सर्व करें। बहुत देर तक पकने की वजह से इनका स्वाद खराब हो सकता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

