Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/19/1200x900/Samay_and_Pratik_1789822862670_JAyB_1789822866317_q58x_c7b49682-936d-47cb-b548-8cc5192d373e_ZWGy.jpgसमय रैना यूं तो हर कंटेस्टेंट को अपने सवालों और जवाबों से लाजवाब करते रहते हैं, लेकिन हालिया एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ कि समय ही सकते में आ गए।
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ का हालिया एपिसोड काफी धमाकेदार रहा। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, कौस्तुभ अग्रवाल, भुवन बाम और मुकेश छाबड़ा जैसे सेलेब्रिटीज से सजा पैनल और एपिसोड में आए एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट्स ने शो में चार चांद लगा दिए। समय रैना ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर मुकेश छाबड़ा तक को जमकर रोस्ट किया, लेकिन उस वक्त उनके दिल की धड़कनें बढ़ गईं, जब एक कंटेस्टेंट ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से समय तकरीबन अपनी कुर्सी से उठ खड़े हुए। इस कंटेस्टेंट ने समय रैना को करीब-करीब एक छोटा सा हार्ट अटैक दे दिया था।
IGL के हालिया एपिसोड में क्या हुआ?
‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के आखिरी एपिसोड में प्रतीक भारद्वाज नाम का एक कंटेस्टेंट आया। अमिताभ बच्चन वाले लुक में यह कंटेस्टेंट बिग बी की मिमिक्री तो ठीक-ठाक कर रहा था, लेकिन उनकी हाजिर-जवाबी और जोक्स ने पैनल को काफी इंप्रेस किया। नवाजुद्दीन सिद्दीकी और मुकेश छाबड़ा को छोड़कर बाकी सभी ने प्रतीक भारद्वाज को 10 नंबर दिए थे। प्रतीक अमिताभ बच्चन के अवतार में काफी मजेदार चीजें करते रहे और लोगों ने एन्जॉय भी किया। लेकिन अपना एक्ट खत्म करने से पहले जब प्रतीक ने अमिताभ बच्चन के अवतार में लगभग एक गाली दे ही डाली थी, तब समय रैना बहुत हड़बड़ी में उन्हें रोकने की कोशिश करते नजर आए।
जब समय रैना की अटक गईं सांसें!
हालांकि समय को इस बात का अंदाजा नहीं था कि यह सिर्फ प्रतीक का एक्ट था। उन्होंने जान बूझकर ऐसा किया था और इधर समय रैना ने उन्हें रोका और उधर प्रतीक खुद ही रुक चुके थे। उन्होंने समय रैना की तरफ देखकर कहा- नहीं बोलेंगे भाई नहीं बोलेंगे। यह ऐसा पल था, जब एक तरफ जहां समय रैना का चेहरा देखने लायक था, वहीं दूसरी तरफ ऑडियंस जोरदार तालियां पीट रही थी और सीटियां बजा रही थी। बता दें कि पिछले सीजन में विवाद होने के बाद समय को अपना शो ही कुछ वक्त के लिए बंद करना पड़ा था। जाहिर है कि प्रतीक ऑडियंस का दिल जीतने में कामयाब रहे थे। मजेदार बात यह रही कि समय रैना इस एपिसोड के विनर भी रहे।
भुवन ने ली ‘बिग बी’ की फिरकी
इसी एपिसोड में एक मजेदार पल वह भी था जब प्रतीक की एक्टिंग देखकर भुवन बाम ने चुटकी लेते हुए उनसे एक डबल-मीनिंग सवाल पूछ लिया। भुवन ने अमिताभ-रेखा के चर्चित रहे रिश्ते की तरफ इशारा करते हुए पूछा, “आपके टैलेंट की कोई रेखा है?” भुवन का यह कमेंट सुनते ही हॉल में जमकर चीयर हुआ। लेकिन कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भुवन बाम को मजाक में टोकते हुए कहा, “बेटा तेरा अभी तो फिल्म करियर शुरू हुआ है”। हालांकि भुवन मूड में थे और बोले कि उन्हें इस इंडस्ट्री में अकेले अपने दम पर काम करना भी चलेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




