Home World News hindi जानू देखो, रास्ते का रोड़ा हटा दिया; US में पत्नी की हत्या...

जानू देखो, रास्ते का रोड़ा हटा दिया; US में पत्नी की हत्या कर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भारत में प्रेमिका को भेजे सबूत

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

जब अधिकारी घर की जांच करने पहुंचे थे तो नार्ने ने उनसे यह भी कहा था कि उसकी पत्नी की तबीयत ठीक नहीं थी और हो सकता है कि कफ सिरप पीने के बाद वह बेहोश हो गई हो।

अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में एक आईटी कंपनी में कार्यरत तेलंगाना के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर अपनी ही पत्नी की हत्या करने के आरोप लगे हैं। उसकी पत्नी वॉशिंगटन में अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई थी। अब 9 महीने बाद अमेरिकी पुलिस ने उसे पत्नी की हत्या के जुर्म में गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने घर के बाथरूम में पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी थी और वारदात की जगह सबूतों से छेड़छाड़ किया।

दरअसल, तेलंगाना के रहने वाले 30 वर्षीय सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर अविनाश नार्ने की 27 वर्षीय पत्नी राजिता सबिनेनी अक्टूबर 2025 में मृत पाई गई थीं। वाॉशिंगटन राज्य के बेलव्यू (Bellevue) में नार्ने एक अपार्टमेंट में पत्नी के साथ रहता था। आरोप है कि उसने शादी के महज छह महीने बाद ही अपनी 27 वर्षीय पत्नी की इसलिए गला घोंटकर हत्या कर दी क्योंकि वह भारत में रहने वाली किसी और लड़की से प्यार करता था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि अविनाश नार्ने ने हत्या के अगले ही दिन भारत में रहने वाली अपनी प्रेमिका को राजिता के शव की तस्वीर भेजी थी, ताकि वह इस बात का सबूत दे सके कि उसने अपने प्यार की राह में पड़े रोड़े को साफ कर दिया है।

प्रेमिका को भेजे पत्नी की मौत के सबूत

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, नार्ने ने स्वीकार किया कि पत्नी की मौत के अगले दिन उसने अपनी प्रेमिका को सबिनेनी के शव की तस्वीर भेजी थी। आरोपी 5 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग 48 करोड़ रुपये) की जमानत राशि के साथ हिरासत में है। दोषी पाए जाने पर, वॉशिंगटन राज्य के कानून के तहत इस भारतीय नागरिक को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है।

कैसे खुली मौत की गुत्थी?

पिछले साल अक्टूबर के आखिर में एक रात, बेलेव्यू पुलिस को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसमें उसने कहा कि उसकी पत्नी ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया है और कोई जवाब नहीं दे रही है। जब अधिकारी पहुंचे, तो उन्होंने बाथरूम का दरवाजा तोड़कर अंदर में प्रवेश किया और सबिनेनी को फर्श पर पड़ा पाया। पुलिस ने घटनास्थल पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि, बाद में पोस्टमार्टम से पता चला कि उसकी मौत गला घोंटने के कारण दम घुटने से हुई थी और आधिकारिक तौर पर इस मौत को हत्या माना गया।

पुलिस को बताई कैसी कहानी

हालांकि पुलिसिया जांच धीरे-धीरे पति की ओर इशारा कर रही थी, लेकिन शक से बचने के लिए उन्होंने कई दावे किए। नार्ने ने जांचकर्ताओं को बताया कि पत्नी की मौत के दिन वह कुछ काम से घर से बाहर गए थे और लगभग 40 मिनट बाद लौटे। उनके बयान के अनुसार, तब उन्हें पता चला कि सबिनेनी बाथरूम में बंद हैं और कोई जवाब न मिलने पर उन्होंने पुलिस को फोन किया। हालांकि, पुलिस ने कहा कि डिजिटल सबूत इस बात का खंडन करते हैं कि नार्ने के बाहर रहने के दौरान कोई और घर में घुसा था। आरोप-पत्र के अनुसार, अधिकारियों ने अपार्टमेंट के सामने के दरवाजे की सुरक्षा और स्मार्ट-लॉक सिस्टम के डेटा का विश्लेषण किया।

दूसरी महिला के साथ ‘सीक्रेट रिलेशनशिप’

रिकॉर्ड से पुष्टि हुई कि नार्ने कुछ समय के लिए घर से बाहर गया था, लेकिन यह भी पता चला कि उसके बाहर रहने के दौरान कोई अन्य व्यक्ति अपार्टमेंट में नहीं घुसा। इसके बाद अधिकारियों ने इस संभावना को पूरी तरह खारिज कर दिया कि कोई अज्ञात घुसपैठिया घर में घुसा और उसने सबिनेनी की हत्या की।जब डिटेक्टिव्स ने नार्ने की बातचीत और पर्सनल रिश्तों की जांच की, तो उन्हें एक संभावित मकसद का पता चला, जिसे प्रॉसिक्यूटर ने बताया है। कोर्ट के डॉक्यूमेंट्स में आरोप लगाया गया है कि सबिनेनी से शादी करने से पहले नार्ने का भारत में एक दूसरी महिला के साथ “सीक्रेट रिलेशनशिप” था।

शादी के बाद भी यह रिश्ता जारी रहा

पुलिस ने कहा कि शादी के बाद भी यह रिश्ता जारी रहा और वह महिला कपल की शादी की सेरेमनी में भी शामिल हुई थी। प्रॉसिक्यूटर के अनुसार, शादी के बाद भी नार्ने उस महिला के लगातार संपर्क में था। लोकल न्यूज़ रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को पता चला कि सबिनेनी की मौत के दिन उसने उस महिला को कम से कम चार बार कॉल किया था। इसमें वह समय भी शामिल था, जब उसने बाद में दावा किया था कि वह बाथरूम में जाने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने यह भी आरोप लगाया कि सबिनेनी की मौत के अगले दिन नार्ने ने उस महिला को सबिनेनी की डेड बॉडी की एक फोटो भेजी थी। बताया जाता है कि पूछताछ के दौरान उसने ऐसा करने की बात मानी थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN