Home rss business hindi ज्वेलरी कंपनी ने बोनस शेयर का किया ऐलान, फेस्टिव सीजन में निवेशकों...

ज्वेलरी कंपनी ने बोनस शेयर का किया ऐलान, फेस्टिव सीजन में निवेशकों को तोहफा

7
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • उत्सव CZ गोल्ड ज्वेल्स लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बैठक में 1:1 बोनस इश्यू के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है
  • हालांकि, बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की गई है

त्योहारी सीजन के बीच ज्वेलरी कंपनी- उत्सव CZ गोल्ड ज्वेल्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर का बड़ा तोहफा दिया है। इस संबंध में कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है। आइए डिटेल में इसके बारे में जान लेते हैं।

हर एक शेयर पर मिलेगा एक बोनस शेयर

उत्सव CZ गोल्ड ज्वेल्स लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बैठक में 1:1 बोनस इश्यू के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कंपनी ने BSE को दी गई जानकारी में बताया कि पात्र शेयरधारकों को 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक बोनस शेयर हर एक मौजूदा शेयर के बदले जारी किया जाएगा। हालांकि, बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की गई है। बोर्ड आने वाले दिनों में रिकॉर्ड डेट तय करेगा और इसकी घोषणा करेगा। बता दें कि रिकॉर्ड डेट के आधार पर तय किया जाता है कि किन शेयरधारकों को बोनस शेयर मिलेंगे। इसलिए निवेशकों को कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।

कंपनी ने क्या बताया?

उत्सव CZ गोल्ड ज्वेल्स ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि प्रस्तावित बोनस इश्यू के तहत कंपनी कुल 2,49,98,000 बोनस शेयर जारी करेगी। इसके बाद कंपनी की कुल इक्विटी शेयर पूंजी 24.998 करोड़ रुपये से बढ़कर 49.996 करोड़ रुपये हो जाएगी। वहीं, कुल शेयरों की संख्या 2,49,98,000 से बढ़कर 4,99,96,000 हो जाएगी। यह प्रस्ताव जरूरी मंजूरियों और निर्धारित प्रक्रियाओं के अधीन है।

इसके साथ ही उत्सव CZ गोल्ड ज्वेल्स के बोर्ड ने कंपनी की ऑथराइज्ड शेयर कैपिटल को 24.998 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 60 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इसे 10 रुपये फेस वैल्यू वाले छह करोड़ शेयरों में बांटा जाएगा। शेयर कैपिटल में यह बढ़ोतरी, पेड-अप शेयर कैपिटल के प्रस्तावित विस्तार को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई है।

शेयर का परफॉर्मेंस

23 अक्टूबर को NSE पर उत्सव CZ गोल्ड ज्वेल्स का शेयर मामूली गिरावट के साथ 1013 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ। अब इस शेयर पर निवेशकों की नजर सोमवार को भी रहेगी। बता दें कि पिछले एक महीने में इसके शेयर भाव में 55%, साल की शुरुआत से अब तक (YTD) 355% और पिछले एक साल में 413% की तेजी आई है। एक साल में शेयर 176.50 रुपये से 1,029 रुपये तक का सफर तय कर चुका है। कंपनी के शेयरहोल्डिंग पैटर्न को देखें तो प्रमोटर्स की बड़ी हिस्सेदरी है। इस कंपनी में प्रमोटर्स ने 72 पर्सेंट से ज्यादा की हिस्सेदारी रखी है। वहीं, पब्लिक शेयरहोल्डिंग 27 पर्सेंट से भी अधिक है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN