Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/Jhanak_Ac_1791032738793_2Mwn_1791032755778_5Px0_c3594249-0a9e-41da-8de3-b40f49d1fddf_dwVG.jpgJhanak Fame Actor: टीवी की दुनिया में एक मशहूर चेहरा बन चुके झनक फेम एक्टर ने अब सीरियल नहीं करने का फैसला किया है। वह अपने करियर को अलग रफ्तार देना चाहते हैं।
झनक और तारा जैसे टीवी शोज में काम कर चुके एक्टर क्रुशाल आहूजा बीते काफी वक्त से छोटे पर्दे से गायब हैं। एक तरफ जहां ऑडियंस उनके नए शो की अनाउंसमेंट का इंतजार कर रही है, वहीं दूसरी तरफ क्रुशाल का प्लान कुछ और ही है। साल 2017 में फिल्म ‘बिदाई’ के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले क्रुशाल ने टीवी की दुनिया से ब्रेक लिया है। उनका कहना है कि वह सिल्वर स्क्रीन पर छलांग लगाने की तैयारी में हैं। एक बातचीत में क्रुशाल ने कहा कि उनके मुताबिक अब फिल्मी दुनिया को एक्सप्लोर करने के लिए उनका यह सही वक्त है।
खत्म नहीं होगा ‘झनक’ सीरियल
क्रुशाल ने टेली टॉक के साथ बातचीत में उन आरोपों का भी जवाब दिया, जिनमें उन्हें बदतमीज और खड़ूस स्वभाव का कहा गया है। मालूम हो कि क्रुशाल कई बार मीडिया को बाइट देने या तस्वीरें खींचने देने से साफ इनकार कर देते हैं। क्रुशाल ने ‘झनक’ सीरियल के खत्म होने की अफवाहों को खारिज किया और अपने फैसले के बारे में खुलकर बात करते हुए कहा, “मैंने काफी वक्त से टीवी से ब्रेक लिया हुआ है। अब मैं दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर हाथ आजमाना चाहता हूं। यही मेरे लिए सबसे अच्छा वक्त है।”
एक्टिंग से दूर नहीं हो रहे हैं क्रुशाल
क्रुशाल की नजर से देखें तो उनके लिए यह वक्त अपने अंदर के कलाकार को नई चुनौतियां देने और अभिनय की नई दुनिया को एक्सप्लोर करने के बारे में है। क्रुशाल ने साफ किया कि वह पूरी तरह एक्टिंग की दुनिया से दूर नहीं हो रहे हैं, बल्कि यह उनके करियर के एक अलग पहलू को एक्सप्लोर करने के लिए जगह बनाने के बारे में है। टीवी की दुनिया में मशहूर चेहरा बन जाने के बाद अब क्रुशाल फिल्मी पर्दे पर चमकना चाहते हैं। एक्टर ने कहा कि उनका ध्यान अब किसी सीरियल में काम करने के बारे में नहीं है।
पूरा बॉलीवुड ही टीवी से निकला है
क्रुशाल ने यह फैसला उस वक्त में लिया है, जब उन्हें लगता है कि जिंदगी में एक ही रास्ते पर चलते रहने की बजाए ट्रैक बदलने की जरूरत है। एक तरफ जहां क्रुशाल खुद फिल्मों का रुख करने पर काम कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्होंने यह भी साफ किया कि वह टीवी को छोटा नहीं समझते हैं। क्रुशाल ने कहा- टीवी ने एक्टर्स को शोहरत, पैसा, पहचान और दर्शकों के साथ भावनात्मक जुड़ाव दिया है। पूरा बॉलीवुड टीवी से ही निकला है। बता दें कि शुरुआत में 2 फिल्में करने के बाद क्रुशाल टीवी की दुनिया में आए थे और तब से टीवी ही कर रहे थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




