Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Drishyam 3 Box Office Collection: शाम 5 बजे तक ‘दृश्यम 3’ ने...

Drishyam 3 Box Office Collection: शाम 5 बजे तक ‘दृश्यम 3’ ने कर डाली बंपर कमाई, क्या तोड़ेगी पहले दिन का रिकॉर्ड?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/03/1200x900/drishyam_3__1791029736751_xWE1_1791029736891_UfqT_f3c9ce4d-c0f3-40ec-9464-f14837c15fbd_Nf3v.png

ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 3’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वहीं, वीकेंड पर इस मूवी के और भी ज्यादा उम्मीदें की जा रही हैं। तो चलिए देखते हैं शनिवार को ‘दृश्यम 3’ ने शाम 5 बजे तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

Drishyam 3 Box Office Collection Till 5 PM: अजय देवगन स्टारर मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस मूवी के रिलीज का फैंस ने काफी इंतजार किया। ऐसे में ये फिल्म 2 अक्टूबर यानी शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘दृश्यम 3’ में एक बार फिर से अजय, विजय सलगांवकर के रोल में बवाल मचा रहे हैं। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में ओपनिंग डे पर ‘दृश्यम 3’ ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। वहीं, वीकेंड पर इस मूवी के और भी ज्यादा उम्मीदें की जा रही हैं। तो चलिए देखते हैं शनिवार को ‘दृश्यम 3’ ने शाम 5 बजे तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

शाम 5 बजे तक ‘दृश्यम 3’ ने किया कितना कलेक्शन?

‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। मूवी में अजय के साथ जयदीप अहलावत लीड रोल में हैं। मूवी में दोनों एक्टिंग के मामले में एक-दूसरे को टक्कर दे रहे हैं। अब बात करें कलेक्शन की ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग डे पर 62.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन यानी शनिवार को खबर लिखने तक अजय देवगन की फिल्म ने 25.50 करोड़ रुपये कमा लिए है। ऐसे में अभी तक इसका टोटल कलेक्शन 87.50 करोड़ रुपये हो गया है। अभी के आंकड़े देखते हुए लग रहा है कि ये फिल्म सौ करोड़ पार कर लेगी।

‘दृश्यम 3’ के बारे में

बता दें कि ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी। इस सस्पेंस थ्रिलर में अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, ईशिता दत्त और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इससे पहले फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया था कि पहले वह फिल्म का नाम ‘दृश्यम 3’ रख रहे थे, लेकिन फिर उन्होंने सोचा कि अगर पार्ट 3 बोलेंगे तो लोगों को उम्मीद होगी कि इसका एक और पार्ट आएगा। लेकिन अब इस कहानी का एंड करना है इसलिए इसका नाम ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ रखा है। हालांकि, अभी भी इसे ज्यादातर लोग ‘दृश्यम 3’ ही बोल रहे हैं।

मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक

बता दें कि ‘दृश्यम’ मोहनलाल की मलयालम फिल्मों का हिंदी रीमेक है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी, 2015 में अजय देवगन की ‘दृश्यम’ के साथ शुरू हुई थी और इसके बाद 2022 में ‘दृश्यम 2’ आई। दोनों फिल्में विजय नाम के किरदार के बारे में हैं, जो अपनी बेटी से जुड़े एक अपराध के बाद पुलिस को अपनी समझदारी से मात देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN