Source :- LIVE HINDUSTAN
बालों का झड़ना नहीं रुकता, बाल रूखे और बेजान रहते हैं तो आप तरह-तरह के तेल और हेयर पैक अप्लाई करते हैं। लेकिन शैंपू वहीं मार्केट का ही यूज करते हैं। जबकि शैंपू में मौजूद केमिकल ही कई बार आपके बालों को डैमेज कर रहा होता है। ऐसे में बालों को नेचुरली केमिकल फ्री तरीके से केयर करना चाहते हैं तो घर में ही होममेड शैंपू बनाकर रख लें। इसे बालों में लगाएं तो ना केवल बालों का झड़ना बंद होगा बल्कि ये शैंपू आपके हेयर को ज्यादा सिल्की, स्मूद और स्ट्रांग बनाने में भी मदद करेगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं होममेड शैंपू।
सिल्की बालों के लिए बनाएं गुड़हल के फूल से शैंपू
घर या बालकनी के बगीचे गुड़हल के फूल ज्यादातर घरों में लगे होते हैं। इन फूलों को बेकार समझकर काफी सारे लोग फेंक देते हैं लेकिन पड़ोस में अगर आपको ये फूल मिल जाएं तो इन्हें फौरन उठा लें। साथ में कुछ पत्तियां भी गुड़हल के पेड़ की तोड़ लाएं। इन फूलों से बढ़िया शैंपू बनकर तैयार होगा जो आपके बालों को ना केवल सिल्की और शाइनी बनाएगा बल्कि हेयर फॉल को भी कंट्रोल करेगा। तो चलिए जानें कैसे बनाएं गुड़हल के फूलों से नेचुरल शैंपू।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




