Home LIFESTYLE NEWS HINDI गंदे जामुन सेहत पर पड़ सकते हैं भारी, धोने में न करें...

गंदे जामुन सेहत पर पड़ सकते हैं भारी, धोने में न करें लापरवाही, अपनाएं ये आसान और सही तरीका

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share

जामुन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं इसलिए ये सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन गंदे जामुन खाने से सेहत को गंभीर नुकसान हो सकता है। इसलिए जामुन धोने के लिए यहां बताएं आसान और सही तरीके को अपनाएं।

गंदे जामुन सेहत पर पड़ सकते हैं भारी, धोने में न करें लापरवाही, अपनाएं ये आसान और सही तरीका

गर्मियों के मौसम में आने वाले जामुन स्वाद के अलावा सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। आयुर्वेद में भी इस फल को फायदेमंद माना गया है। जामुन एक ऐसा बेहतरीन फल है जो खून में ग्लूकोज के रिलीज होने की गति को धीमा करते हैं और इंसुलिन के लेवल को सुधारते हैं। सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि जामुन की गुठली का पाउडर भी ब्लड शुगर कम करने में बहुत असरदार माना जाता है।जामुन में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पेट को साफ रखने में मदद करता है। अगर आपको पेट से जुड़ी समस्या है तो कब्ज, एसिडिटी और पेट दर्द की समस्या से राहत दिलाने के लिए जामुन खा सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन C से भरपूर होने के कारण यह चेहरे के दाग-धब्बों और झुर्रियों को कम करता है। कई फायदे होने के बाद भी ये फल आपके लिए नुकसानदायक साबित हे सकता है। जी हां, अगर आप जामुन को अच्छे से साफ नहीं करते हैं ये गंभीर समस्या का कारण बन सकते है। जामुन धोने के लिए अपनाएं आसान और सही तरीका।

जामुन कैसे धोएं

  • सबसे पहले जामुन को छांट लें। इसमें से सड़े-गले, कटे हुए या खराब जामुन अलग कर दें।
  • अब बहते पानी से जामुन को अच्छी तरह से धोएं। इसके लिए जामुन को एक छलनी में रखकर 1–2 मिनट तक साफ बहते पानी के नीचे धोएं।
  • बहत पानी में धोटे समय हाथों से हल्के-हल्के रगड़कर मिट्टी और धूल हटाएं।
  • अब नमक या सिरके के घोल का इस्तेमाल करके जामुन साफ करें। इसके लिए एक बड़े बर्तन में पानी भरें। उसमें 1–2 चम्मच नमक या 1 भाग सिरका और 3 भाग पानी मिलाएं। फिर जामुन को 10–15 मिनट तक इसमें भिगोकर रखें।
  • भिगोने के बाद जामुन को दोबारा साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि नमक या सिरके का स्वाद न रहे।
  • आखिर में साफ कपड़े या पेपर टॉवल पर फैलाकर जामुन को सुखा लें। सूखने के बाद ही इन्हें स्टोर करें या खाएं।

टिप

  • जामुन धोने के बाद लंबे समय तक गीले जामुन स्टोर न करें। ऐसा करने से जामुन जल्दी खराब हो सकते हैं।
  • बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यूनिटी वालों के लिए फलों की अच्छी तरह से सफाई बहुत जरूरी है।
  • जामुन धोते समय एक बात का ख्याल रखें कि इसे साफ करने के लिए साबुन, डिटर्जेंट या किसी भी केमिकल से फल न धोएं। ये फल को केमिकल से भर सकता है और सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN