Source :- LIVE HINDUSTAN
ऐप्पल का मैकबुक खरीदने का प्लान है, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। खबर है कि ऐप्पल आप टचस्क्रीन मैकबुक पर काम कर रहा है। कहा जा रहा है कि यह मॉडल अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकता है। इसमें क्या -क्या खास होगा, चलिए सामने आई डिटेल्स पर नजर डालते हैं
प्रोडक्ट्स के सुझाव
Apple Touchscreen MacBook Pro to launch this Month: लगता है कि टचस्क्रीन वाले MacBook का इंतजार अब खत्म होने वाला है। Apple अक्टूबर के आखिर या नवंबर के पहले हफ्ते तक टचस्क्रीन OLED डिस्प्ले वाला अपना पहला MacBook Pro लॉन्च कर सकता है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के मुताबिक, ऐप्पल नए 14-इंच और 16-इंच MacBook Pro मॉडल पर काम कर रहा है, जिनमें टच सपोर्ट वाले OLED डिस्प्ले होंगे। अगर यह नई रिपोर्ट्स सही हैं, तो यह सालों में ऐप्पल के MacBook लाइनअप में सबसे बड़े बदलावों में से एक हो सकता है।
ऐप्पल नए 14-इंच और 16-इंच MacBook Pro मॉडल पर काम कर रहा है, जिनमें टच सपोर्ट वाले OLED डिस्प्ले होंगे।
ऐप्पल नए मैकबुक मॉडल की टेस्टिंग कर रही है
टाइम्सनाउ की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी macOS 27.2 वाले नए लैपटॉप की टेस्टिंग कर रही है, जो अभी बीटा स्टेज में है। यह समय इसलिए दिलचस्प है क्योंकि macOS 27.2 के अक्टूबर के आखिर तक आने की उम्मीद है। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि ऐप्पल उसी समय नए MacBook Pro मॉडल की घोषणा कर सकती है।
OLED डिस्प्ले और टच सपोर्ट मिलने की उम्मीद
आने वाले लैपटॉप में OLED डिस्प्ले और टच सपोर्ट होने की उम्मीद है। खबर है कि ऐप्पल एक पतले डिजाइन पर भी काम कर रही है, जिससे नया MacBook Pro मौजूदा मॉडल से अलग दिख सकता है।
M5 Pro और M5 Max चिप्स की उम्मीद
उम्मीद है कि टचस्क्रीन MacBook Pro मॉडल में ऐप्पल के M5 Pro और M5 Max प्रोसेसर का इस्तेमाल होगा। इन लैपटॉप में मौजूदा डिस्प्ले नॉच की जगह ‘डायनामिक आइलैंड’ स्टाइल का कटआउट भी हो सकता है। सेल्युलर कनेक्टिविटी को लेकर भी अटकलें लगाई जा रही हैं। ऐप्पल ने पहले भी इन-बिल्ट सेल्युलर कनेक्टिविटी वाले Mac के आइडिया पर विचार किया है, जिससे यूजर्स iPhone हॉटस्पॉट पर निर्भर हुए बिना मोबाइल नेटवर्क से कनेक्ट हो सकें।
हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि आने वाले MacBook Pro मॉडल में Apple का C1X या C2 मॉडेम मिलेगा या नहीं। टचस्क्रीन मॉडल, ऐप्पल के रेगुलर 14-इंच और 16-इंच MacBook Pro वेरिएंट से ऊपर की कैटेगरी में हो सकते हैं। फिलहाल, ऐप्पल ने टचस्क्रीन MacBook Pro की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। हालांकि, अगर रिपोर्ट्स सही हैं, तो ऐप्पल के पहले टचस्क्रीन MacBook के आधिकारिक तौर पर आने का इंतजार शायद ज्यादा लंबा न हो।
आप Amazon पर मिल रहे इन MacBook मॉडल पर भी विचार कर सकते हैं:
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




