Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर श्रॉफ के फैंस से विद्युत जामवाल को शिकायत, गोलीबारी कांड पर...

टाइगर श्रॉफ के फैंस से विद्युत जामवाल को शिकायत, गोलीबारी कांड पर सुनील शेट्टी बोले- जैकी दादा…

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/20/1200x900/vidyut_jamwal_tiger_suniel_1792456376642_JMbn_1792456380574_kAfY_b754d616-016a-430b-b5be-dc48594ee0e6_yrhY.png

टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर विद्युत जामवाल और एक्टर सुनील शेट्टी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं क्यों विद्युत जामवाल ने एक्टर के फैंस से जताई नाराजगी? 

बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले ने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस गोलीबारी में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बचे हैं, लेकिन एक्टर के ड्राइवर को गोली लगी है। बॉलीवुड के हैंडसम हंक पर हुए इस हमले पर एक्टर सुनील शेट्टी और विद्युत जामवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। विद्युत जामवाल ने टाइगर के फैंस से नाराजगी व्यक्त की है।

विद्युत जामवाल को फैंस से शिकायत

एक्टर विद्युत जामवाल ने टाइगर श्रॉफ को सबसे निडर इंसान बताया है। उन्होंने ये शिकायत भी की कि वहां मौजूद लोगों को उन हमलावरों का पीछा करना चाहिए था। विद्युत के अलावा सुनील शेट्टी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया टाइगर श्रॉफ और जैकी श्रॉफ से प्यार करती है। अगर उन पर हमला हो सकता है तो किसी पर भी हमला हो सकता है।

ये भी पढ़ें: नाबालिग नहीं है टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाला आरोपी, मकसद जानने में जुटी मुंबई पुलिस

विद्युत जामवाल ने क्या कहा?

विद्युत जामवाल ने कहा, “मैं टाइगर श्रॉफ से कुछ कहना चाहता हूं। तुम सबसे निडर इंसान हो, जितने लोगों को मैं जानता हूं… उनमें तुम सबसे ज्यादा निडर हो। जो लोग तुम्हें फुटबॉल खेलते हुए देखने जाते हैं, तुम्हारा हौसला बढ़ाते हैं और कहते हैं कि मैं तुम्हारा सबसे बड़ा फैन हूं तो उन सभी फैंस में से किसी न किसी को तो हमलावर का पीछा करना चाहिए था या उसे पकड़ लेना चाहिए था। मैं तुमसे प्यार करता हूं, मैं तुम्हारा सबसे बड़ा फैन हूं। आखिर इसका क्या मतलब है? हम तुम्हारे लिए इतना कुछ करते हैं तो तुम्हें भी कुछ करना चाहिए, यार।”

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद बढ़ाई गई सलमान खान के घर की सुरक्षा, एक्टर के घर हुआ था हमला

विद्युत ने दी टाइगर श्रॉफ को बजरंग बाण सुनने की सलाह

उन्होंने आगे कहा, “मैं मुंबई पुलिस से कहना चाहता हूं। आपने उन्हें सुरक्षा दी है, लेकिन ऐसी घटना दोबारा कभी नहीं होनी चाहिए। अगर सुरक्षा में इस तरह की चूक होती है तो इसके लिए आप ही जिम्मेदार होंगे।” विद्युत ने ये भी कहा कि टाइगर मुझे पता है कि आपको बजरंग बाण बहुत पसंद है। इसे सुनते रहिए। उन्होंने कहा, “टाइगर मेरे दोस्त, हम दोनों को बजरंग बाण बहुत पसंद है। बस इसे सुनते रहो, जब भी मुझे बहुत अकेलापन महसूस होता है तो मैं बजरंग बाण सुनता हूं। मुझे पता है कि तुम भी इसे सुनते हो। आई लव यू, भाई”

सुनील शेट्टी ने क्या कहा?

सुनील शेट्टी ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है। अगर उनके साथ ऐसा हो सकता है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है। ये घटना नहीं होनी चाहिए थी। टाइगर स्पोर्ट्स और एक्सरसाइज पर इतना ध्यान देते हैं। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ? ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था। हम सभी के लिए सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है। जैकी दादा मेरे बचपन के दोस्त हैं और मैं बस यही उम्मीद करता हूं कि सब कुछ ठीक हो जाए। मुझे इस बात की भी राहत है कि टाइगर खुद ठीक हैं। इस घटना में उनके ड्राइवर को चोट लगी थी, जो फिलहाल रिकवर कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरी प्लानिंग, 10 दिन पहले मुंबई आए थे आरोपी; 45 मिनट तक किया इंतजार

कब हुआ था टाइगर श्रॉफ पर हमला?

18 अक्टूबर की शाम को टाइगर श्रॉफ जब फुटबॉल खेलकर निकल रहे थे, उस वक्त तीन हमलावरों ने उनकी गाड़ी की तरफ गोलियां बरसा दीं। इस घटना में टाइगर श्रॉफ तो बाल-बाल बच गए, लेकिन एक्टर के ड्राइवर को गोली लगी है और वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN