Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Netflix Releases: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते होगा धमाका, आ रही हैं ये...

Netflix Releases: नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते होगा धमाका, आ रही हैं ये शानदार 7 फिल्में-सीरीज

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/19/1200x900/f059711d-ace3-4fce-bfd8-beac3e0427be_1792432274113_qFA3_1792432279408_lcL5_879ecbef-6339-41a6-ad4b-6c7b5f4b4068_VmT2.png

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते धमाका होने वाला है। इस हफ्ते शानदार फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। एक्शन, थ्रिलर से लेकर इस हफ्ते क्राइम और हॉरर फिल्में/सीरीज एंटरटेन करने वाली हैं। जानिए क्या आ रहा है इस हफ्ते-

नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त फिल्मों और शोज का धमाका होने वाला है। इस फेस्टिव वीक में ऑडियंस को घर बैठे शानदार कंटेंट देखने के लिए मिलने वाला है। इस हफ्ते में हॉरर से लेकर एक्शन, रोमांस और कॉमेडी से भरी फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। एक्टर मनोज बाजपाई से लेकर साउथ एक्टर्स की फिल्में ऑडियंस को एंटरटेन करने आने वाली हैं। जानिए इस हफ्ते आपके लिए क्या होने वाला है खास।

इंग्लिश विंग्लिश

भाषा-हिंदी

रिलीज डेट-20 अक्टूबर

श्रीदेवी की फिल्म इंग्लिश विंग्लिश की अपनी एक ऑडियंस है। साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी औरत की है जो अपनी पहचान बनाती है। पति और बच्चों की नजर में अपने आप को साबित करने के लिए वो इंग्लिश सीखती है। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। आप कल यानी 20 अक्टूबर से इसे देख सकते हैं।

गली बॉय

भाषा-हिंदी

रिलीज डेट-20 अक्टूबर

साल 2019 में रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय को ऑडियंस ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। एक एक गरीब रैपर की कहानी है। अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। फिल्म 20 अक्टूबर से प्लेटफार्म पर देखी जा सकती है।

द लास्ट हाउस ऑन द लेफ्ट

भाषा-इंग्लिश

रिलीज डेट-21 अक्टूबर

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते एक इंग्लिश हॉरर रिवेंज ड्रामा फिल्म द लास्ट हाउस ऑन द लेफ्ट हाउस आने वाली है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे परिवार की है ओ अपने घर में उन लड़कों को रहने देते हैं जिन्होंने उनकी बेटी के साथ बदसलूकी की थी। ये फिल्म 21 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

नोबडी वांट्स दिस: सीजन 3

भाषा-हिंदी

रिलीज डेट-22 अक्टूबर

इंग्लिश सीरीज ‘नोबडी वांट्स दिस’ का सीजन जोआन (क्रिस्टन बेल) और नोआ (एडम ब्रोडी) की आगे की कहानी पर बेस्ड है। दोनों एक साथ रहने लगते हैं और एक सीरियस रिलेशनशिप की मुश्किलों से गुजरते हैं। ये सीरीज 22 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

सर्वाइविंग हरिकेन ओटिस

भाषा-स्पेनिश (डब भाषा में भी अवेलबल है।)

रिलीज डेट-23 अक्टूबर

एक स्पेनिश फिल्म आने वाली है जिसका नाम है सर्वाइविंग हरिकेन ओटिस। ये एक असली घटना पर बनी फिल्म है जिसकी कहानी मैक्सिको के एक शहर में आए हरिकेन ओटिस तूफान के बारे में है। ये ये फिल्म आप 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

डोरोथी

भाषा-तमिल

रिलीज डेट-23 अक्टूबर

एक तमिल क्राइम थ्रिलर फिल्म डोरोथी आने वाली है। इस फिल्म में कीर्ति सुरेश और ऋषिकांत जैसे एक्टर्स ने काम किया है। इस फिल्म की कहानी दो बचपन के दोस्तों की है। ये फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

गजब रात

भाषा-हिंदी

रिलीज डेट-23 अक्टूबर

मनोज बाजपाई की फिल्म ‘गजब रात’ नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में की कहानी एक एक ऐसे पुलिस ऑफिसर की है जो घूसखोरी से कमाई करता है। इस फिल्म में एक रात की कहानी को दिखाया गया है। एक रात में किसी इंसान के जीवन में क्या-क्या हो सकता है। ये फिल्म शानदार होने वाली है। फिल्म को 23 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN