Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार टाइगर श्रॉफ के बाद अब रणबीर कपूर निशाने पर? दशहरा स्पीच पर...

टाइगर श्रॉफ के बाद अब रणबीर कपूर निशाने पर? दशहरा स्पीच पर हुई ट्रोलिंग, तो बचाव में आईं आलिया भट्ट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/22/1200x900/ranbir_kapoor_alia_bhatt_1734190534155_1792663746165_FkZf_eff8c302-8f54-4cd2-be3c-10f0873b7611_WO0y.jpg

 रणबीर को लेकर अब एक बड़ी खबर भी सामने आई कि उनकी जान खतरे में है। दावा किया जा रहा है कि वो टाइगर के शूटर्स के निशाने पर बने हुए हैं। इसी बीच अब रणबीर से जुड़ी खबरों पर आलिया भट्ट ने रिएक्ट किया है।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ था। इस फिल्म में रणबीर भगवान श्रीराम का रोल निभा रहे हैं। इस दिनों रणबीर और ‘रामायण’ की पूरी टीम प्रमोशन में जुटी है। वह लगातार रामायण के लिए होने वाले इवेंट्स में हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन हाल ही में हुए एक इवेंट में रणबीर कपूर से गलती से ‘रामायण’ से जुड़ी स्पीच में एक बड़ी चूक हो गई थी। उनके मुंह से कुछ ऐसा निकल गया, जिसे बाद वो सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। इसके साथ ही रणबीर को लेकर अब एक बड़ी खबर भी सामने आई कि उनकी जान खतरे में है। दावा किया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ के शूटर्स के निशाने पर रणबीर भी बने हुए हैं। इसी बीच अब रणबीर से जुड़ी खबरों पर उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने रिएक्ट किया है।

टाइगर के साथ रणबीर भी थे हमलावरों के निशाने पर

दरअसल, आलिया भट्ट ने सीधे तौर पर अपने पति रणबीर कपूर के सपोर्ट में कोई बयान जारी नहीं किया। खतरनाक ट्रोलिंक के बीच रणबीर के सपोर्ट में एक फैन पेज पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट वायरल हो रहा है, जो काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इसी पोस्ट को आलिया ने लाइक कर रणबीर को सपोर्ट किया है। इस पोस्ट में कहा गया है कि कथित धमकियों और सुरक्षा चिंताओं के बावजूद, रणबीर उस कार्यक्रम में शामिल हुए थे। यह पोस्ट ऐसे समय में सामने आई है जब ‘आज तक’ की रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई के जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के मामले में गिरफ्तार हमलावरों ने शुरुआत में किसी और बॉलीवुड सेलिब्रिटी को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि इन लोगों ने बांद्रा में रणबीर कपूर के घर की रेकी (निगरानी) की थी।

क्या लिखा है पोस्ट में

फैन पोस्ट में रणबीर का कोलकाता इवेंट में शामिल होने के लिए बचाव किया गया और उन लोगों की बुराई की गई जिन्होंने उनकी स्पीच में हुई छोटी सी गलती के लिए उनका मजाक उड़ाया था। इसमें लिखा था, ‘उन्हें कोलकाता इवेंट से पहले ही हत्या की कोशिश के बारे में पता था। अगर कोई और होता, तो इवेंट कैंसिल हो जाता, लेकिन वह रणबीर कपूर हैं। सब कुछ होने के बावजूद वह आए, वह हजारों लोगों के सामने खुले स्टेज पर खड़े हुए और कुछ शब्द कहने की कोशिश भी की और क्या होगा अगर वह अपने शब्दों में लड़खड़ा गए? इन हालात में यही सबसे इंसानी रिएक्शन है!!! लेकिन आपने क्या किया? वह छोटी सी क्लिप ली, उन्हें घसीटा और इतना ट्रोल किया कि उन्हें माफी मांगनी पड़ी और माफी?? किसलिए??? इतनी डरावनी चीज से निपटते हुए स्पीच नहीं दे पाना??’

हालांकि आलिया ने कथित धमकी या उस पोस्ट पर सार्वजनिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन फैंस ने ध्यान दिया कि उन्होंने उस पोस्ट को लाइक किया था। इसके बाद, फैंस के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर इसके स्क्रीनशॉट शेयर किए गए।

रणबीर ने दशहरा स्पीच के लिए माफी मांगी

दशहरा इवेंट में दिए गए भाषण का एक वीडियो वायरल होने के बाद रणबीर कपूर को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। त्योहार के संदेश-बुराई पर अच्छाई की जीत को समझाते हुए रणबीर ने कहा, ‘दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा।’ उन्होंने ‘जीत’ शब्द की जगह ‘अंत’ शब्द का इस्तेमाल किया, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN