Home LIFESTYLE NEWS HINDI टाइटन से जी-शॉक तक: 4 घड़ियों का पर्सनल रिव्यू – स्टाइल, फिट...

टाइटन से जी-शॉक तक: 4 घड़ियों का पर्सनल रिव्यू – स्टाइल, फिट और कंफर्ट में किसने जीता मेरा दिल?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

टाइटन, माइकल कोर्स, कैसियो जी-शॉक और विक्टोरिनॉक्स की इस तुलना में जानें किस घड़ी ने स्टाइल, फिट और रोजाना इस्तेमाल में सबसे ज्यादा प्रभावित किया। आप भी अपनी जरूरत के हिसाब से सही घड़ी चुनें।

अच्छी घड़ी चुनना सिर्फ यह देखने तक सीमित नहीं है कि कौन-सी घड़ी सबसे ज्यादा सुंदर दिख रही है। असली बात यह है कि घड़ी आपकी पसंद, रोजमर्रा की जरूरत और पहनावे के साथ कितनी आसानी से मेल खाती है। आखिरकार, घड़ी ऐसी चीज है जिसे आप सिर्फ किसी खास मौके पर नहीं, बल्कि बार-बार पहनना चाहते हैं।

टाइटन से जी-शॉक तक, 4 घड़ियों के पर्सनल रिव्यू में जानें किसका स्टाइल, फिट और कंफर्ट सबसे बेहतर लगा।

हाल ही में मैंने चार अलग-अलग ब्रांड की घड़ियां देखीं… टाइटन, माइकल कोर्स, विक्टोरिनॉक्स और कैसियो जी-शॉक। चारों का डिजाइन और अंदाज एक-दूसरे से काफी अलग था। किसी का लुक स्पोर्टी था, कोई फैशन के लिए बनी हुई लगी, कोई प्रीमियम फील दे रही थी, जबकि एक घड़ी ऐसी थी जिसे रोजाना पहनना काफी आसान लगा।

शुरुआत में सभी घड़ियां अपनी-अपनी जगह अच्छी लगीं। लेकिन जब मैंने उन्हें अपनी कलाई, कपड़ों और रोज की जरूरत के हिसाब से पहनकर देखा, तो तस्वीर थोड़ी अलग नजर आई। एक घड़ी जरूरत से ज्यादा बड़ी और भारी लगी। दूसरी मेरी कलाई पर कुछ ज्यादा ही बोल्ड दिख रही थी। एक घड़ी देखने में बेहद खूबसूरत थी, लेकिन उसका कैजुअल लुक मेरे रोजाना के पहनावे से ज्यादा मेल नहीं खा रहा था।

खूबसूरत लुक के साथ सही फिट भी जरूरी

चारों घड़ियों को देखने और पहनने के बाद मुझे सबसे ज्यादा यही बात समझ आई कि अच्छी घड़ी वही है जो आपकी कलाई और आपके स्टाइल पर सही बैठे। सिर्फ सुंदर दिखना ही काफी नहीं है। ऑनलाइन घड़ी देखते समय फैसला करना आसान लगता है। सुंदर डायल, अच्छा स्ट्रैप या किसी बड़े ब्रांड का नाम देखकर लगता है कि घड़ी पहनने पर भी उतनी ही अच्छी लगेगी। लेकिन असल में घड़ी पहनने के बाद तस्वीर थोड़ी अलग हो सकती है।

घड़ी का साइज, उसका डिजाइन और कलाई पर उसका लुक काफी मायने रखता है। साथ ही यह भी देखना जरूरी है कि क्या आप उसे अपने अलग-अलग कपड़ों और रोजमर्रा के लुक के साथ आसानी से पहन सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन चारों घड़ियों में मुझे क्या पसंद आया, किसमें क्या कमी लगी और आखिर में मैंने किस घड़ी को चुनना पसंद किया।

Loading Suggestions…

टाइटन: जिसे बार-बार पहनने का मन हुआ

चारों घड़ियों में से टाइटन को चुनना मेरे लिए सबसे आसान रहा। इसे पहनते ही मुझे लगा कि यह मेरे स्टाइल और रोजमर्रा के पहनावे के साथ आसानी से फिट हो रही है।

इसका नीला डायल पहली नजर में ध्यान खींचता है, लेकिन बहुत ज्यादा चमकदार या भड़कीला नहीं लगता। स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप इसे साफ-सुथरा और क्लासी लुक देता है। सबसे अच्छी बात यह रही कि घड़ी मेरी कलाई पर न तो बहुत बड़ी लगी और न ही भारी।

पहले जिन घड़ियों को मैंने देखा, उनमें कुछ मेरी कलाई पर जरूरत से ज्यादा बड़ी या बोल्ड लग रही थीं। ऐसे में टाइटन का सही साइज और फिट मुझे खास तौर पर अच्छा लगा।

इसे ऑफिस के कपड़ों से लेकर जींस और ड्रेस तक के साथ आसानी से पहना जा सकता है। जब लुक को थोड़ा सलीके वाला बनाना हो, तब भी यह घड़ी अच्छी तरह काम करती है। मुझे यह भी लगा कि इसकी कीमत और लुक के बीच अच्छा संतुलन है। कम कीमत होने के बावजूद इसका डिजाइन ऐसा नहीं लगा कि स्टाइल के साथ समझौता किया गया हो।

इस घड़ी ने मेरी कौन-सी जरूरत पूरी की?

मुझे ऐसी घड़ी चाहिए थी जिसे अलग-अलग कपड़ों के साथ पहना जा सके। टाइटन की यह घड़ी इस मामले में मेरे लिए काफी सही लगी, क्योंकि इसे रोजाना पहनने से लेकर थोड़ा खास लुक बनाने तक इस्तेमाल करना आसान है।

मुझे क्या पसंद आया?

  • कलाई पर इसका फिट बिल्कुल सही लगा।
  • नीला डायल आकर्षक है और आसानी से ध्यान खींचता है।
  • स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप साफ और प्रीमियम लुक देता है।
  • घड़ी बहुत ज्यादा फॉर्मल लगे बिना क्लासी दिखती है।
  • इसे अलग-अलग तरह के कपड़ों के साथ पहनना आसान है।
  • इसकी कीमत मुझे बाकी विकल्पों के मुकाबले सही लगी।
  • सबसे बड़ी बात यह रही कि इसे पहनने के बाद मुझे लगा कि मैं इसे रोजाना भी पहन सकती हूं। मेरे लिए यही इस घड़ी की सबसे खास बात रही।

Loading Suggestions…

माइकल कोर्स: खूबसूरत लुक, लेकिन कलाई पर भारी

चारों घड़ियों में माइकल कोर्स का लुक मुझे पहली नजर में सबसे ज्यादा आकर्षक लगा। इसका टू-टोन डिजाइन और रंग काफी स्टाइलिश हैं। इसे देखकर लगा कि यह सिर्फ घड़ी नहीं, बल्कि पूरे लुक को खास बनाने वाली एक्सेसरी है।

लेकिन जैसे ही मैंने इसे अपनी कलाई पर पहनकर देखा, इसकी एक कमी साफ नजर आई। घड़ी का साइज मेरी कलाई के हिसाब से काफी बड़ा और भारी लगा। देखने में अच्छी होने के बावजूद इसे पहनकर मुझे वह आराम महसूस नहीं हुआ, जो मैं रोजाना की घड़ी में चाहती हूं।

मेरे लिए घड़ी ऐसी होनी चाहिए जिसे लंबे समय तक आसानी से पहना जा सके और अलग-अलग कपड़ों के साथ भी अच्छी लगे। माइकल कोर्स की यह घड़ी इस मामले में मेरी जरूरत से थोड़ी अलग लगी। इसकी कीमत भी मुझे रोजाना पहनने वाली घड़ी के हिसाब से ज्यादा लगी।

हालांकि, अगर आपको बड़ी और अलग दिखने वाली घड़ियां पसंद हैं, तो इसका डिजाइन आपके लिए अच्छा हो सकता है। यह कलाई पर आते ही ध्यान खींचती है और आउटफिट के साथ एक फैशन एक्सेसरी की तरह नजर आती है।

यह घड़ी किसके लिए सही हो सकती है?

जो लोग घड़ी को सिर्फ समय देखने के लिए नहीं, बल्कि अपने लुक का खास हिस्सा बनाना चाहते हैं, उनके लिए इसका बड़ा और स्टाइलिश डिजाइन पसंद आ सकता है।

मुझे क्या पसंद आया?

  • टू-टोन डिजाइन काफी अच्छा लगा।
  • रंग और पूरा लुक बहुत स्टाइलिश है।
  • यह साधारण घड़ी के बजाय फैशन एक्सेसरी जैसी लगती है।
  • बड़ी घड़ियां पसंद करने वालों के लिए इसका डिजाइन आकर्षक हो सकता है।

मेरे लिए क्या सही नहीं रहा?

इसका साइज मेरी कलाई पर ज्यादा बड़ा और भारी लगा। इसी वजह से इसका खूबसूरत डिजाइन भी मुझे पूरी तरह पसंद नहीं आया। इसकी कीमत भी मेरी जरूरत के हिसाब से थोड़ी ज्यादा लगी।

Loading Suggestions…

कैसियो जी-शॉक: कैजुअल लुक के लिए शानदार

कैसियो जी-शॉक की यह घड़ी बाकी घड़ियों से काफी अलग लगी। इसका डिजाइन पहली नजर में ही ध्यान खींचता है। पैकेजिंग भी अच्छी लगी और घड़ी खोलते ही इसका स्पोर्टी अंदाज साफ नजर आया।

इसका लुक किसी साधारण घड़ी जैसा नहीं है। डिजाइन मजबूत और स्पोर्टी है, जो इसे कैजुअल कपड़ों के लिए खास बनाता है। जींस, टी-शर्ट और स्नीकर्स के साथ यह घड़ी पूरे लुक को ज्यादा कूल और स्टाइलिश बना सकती है।

दोस्तों के साथ बाहर जाना हो या किसी कैजुअल आउटिंग के लिए तैयार होना हो, ऐसे मौकों पर यह घड़ी अच्छी लग सकती है। यह सिर्फ समय देखने वाली घड़ी नहीं लगती, बल्कि पूरे लुक में एक अलग अंदाज जोड़ती है।

हालांकि, अगर आप ऐसी घड़ी चाहते हैं जिसे ऑफिस के कपड़ों से लेकर खास मौकों तक आसानी से पहना जा सके, तो इसका कैजुअल और स्पोर्टी डिजाइन हर जगह फिट नहीं बैठेगा। इसे मैं ज्यादा कैजुअल और रोजमर्रा के लुक के लिए सही मानूंगी।

यह घड़ी किसके लिए सही हो सकती है?

यह घड़ी उन पुरुषों के लिए सही हो सकती है जिन्हें बड़ा, मजबूत और स्पोर्टी डिजाइन पसंद है। अगर आपकी पसंद कैजुअल कपड़ों के साथ थोड़ा अलग और दमदार लुक बनाने की है, तो जी-शॉक का यह डिजाइन आपको पसंद आ सकता है।

मुझे क्या पसंद आया?

  • डिजाइन पहली नजर में ही ध्यान खींचता है।
  • इसका स्पोर्टी और मजबूत लुक अच्छा लगा।
  • पैकेजिंग भी अच्छी लगी।
  • जींस, टी-शर्ट और स्नीकर्स के साथ अच्छी लगती है।
  • कैजुअल लुक को ज्यादा स्टाइलिश बना देती है।

मेरे लिए क्या सही नहीं रहा?

मैं ऐसी घड़ी ढूंढ रही थी जिसे ज्यादा से ज्यादा मौकों पर पहना जा सके। जी-शॉक कैजुअल कपड़ों के साथ तो अच्छी लगी, लेकिन ऑफिस या फॉर्मल कपड़ों के साथ इसे पहनना उतना आसान नहीं लगा। इसलिए मेरी जरूरत के हिसाब से यह एक खास तरह के लुक के लिए ही सही रही।

Loading Suggestions…

4. विक्टोरिनॉक्स: स्लीक लुक, लेकिन कलाई पर ज्यादा बोल्ड

टाइटन के बाद विक्टोरिनॉक्स की घड़ी ने मेरा ध्यान सबसे ज्यादा खींचा। इसका डिजाइन स्लीक होने के साथ मजबूत भी लगता है। पहली नजर में यह एक ऐसी घड़ी लगी जो सिंपल होने के बावजूद काफी प्रीमियम दिखती है। लेकिन कलाई पर पहनने के बाद मेरी राय थोड़ी बदल गई।

मेरी कलाई पर इसका लुक मेरी पसंद के मुकाबले कुछ ज्यादा बोल्ड लगा। मुझे ऐसी घड़ी चाहिए थी जो स्लीक होने के साथ थोड़ी सॉफ्ट और फेमिनिन भी लगे, इसलिए इसका डिजाइन मेरे लिए पूरी तरह फिट नहीं बैठा।

इसकी कीमत भी मुझे थोड़ी ज्यादा लगी। खासकर जब मैंने सोचा कि मैं इसे अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के हिसाब से कितनी बार पहन पाऊंगी। हालांकि, अगर आपको मजबूत और थोड़ा बोल्ड डिजाइन वाली घड़ियां पसंद हैं, तो यह घड़ी आपको पसंद आ सकती है।

यह घड़ी किसके लिए सही हो सकती है?

अगर आपको स्लीक के साथ मजबूत और बोल्ड डिजाइन वाली घड़ी पसंद है, तो विक्टोरिनॉक्स का यह मॉडल आपके लिए अच्छा रह सकता है।

मेरे लिए क्या सही नहीं रहा?

घड़ी देखने में अच्छी और स्लीक है, लेकिन मेरी कलाई पर इसका लुक मेरी पसंद से ज्यादा बोल्ड लगा। इसकी कीमत भी मेरे लिए ज्यादा थी, इसलिए यह मेरी रोजाना पहनने वाली घड़ी नहीं बन पाई।

आखिर टाइटन पर क्यों रुकी पसंद?

चारों घड़ियों को देखने के बाद मुझे एक बात साफ समझ आई कि सिर्फ किसी घड़ी का खूबसूरत दिखना उसे आपके लिए सही नहीं बनाता। असली बात यह है कि वह आपकी कलाई, कपड़ों और रोज की जरूरत के साथ कितनी आसानी से फिट होती है।

माइकल कोर्स का रंग और डिजाइन मुझे पसंद आया, लेकिन उसका साइज मेरी कलाई पर ज्यादा बड़ा लगा।

जी-शॉक का डिजाइन शानदार था, लेकिन वह मेरे हिसाब से ज्यादा कैजुअल मौकों के लिए सही लगी।

विक्टोरिनॉक्स स्लीक और प्रीमियम लगी, लेकिन मेरी कलाई पर इसका डिजाइन कुछ ज्यादा बोल्ड नजर आया।

इसके मुकाबले टाइटन ऐसी घड़ी लगी जिसे पहनने के लिए मुझे किसी तरह का समझौता नहीं करना पड़ा। इसका साइज मेरी कलाई पर सही बैठा, नीला डायल मुझे पसंद आया और स्टेनलेस स्टील स्ट्रैप ने इसे साफ और क्लासी लुक दिया।

सबसे अच्छी बात यह रही कि मैं इसे ऑफिस, जींस, ड्रेस या किसी थोड़े खास मौके पर भी आसानी से पहन सकती हूं। मुझे इसे अपने अलग-अलग कपड़ों के साथ पहनने की कल्पना करने में भी कोई परेशानी नहीं हुई। इसी वजह से चारों में टाइटन मेरी पसंद बन गई।

आपको कौन-सी घड़ी चुननी चाहिए?

  • घड़ी चुनते समय सिर्फ ब्रांड का नाम देखने के बजाय पहले यह तय करें कि आपको उससे क्या चाहिए।
  • रोजाना पहनने के लिए एक ऐसी घड़ी चाहिए जो अलग-अलग कपड़ों के साथ चले?
  • टाइटन जैसी वर्सटाइल घड़ी आपके लिए एक विकल्प हो सकती है।
  • स्टाइलिश और ध्यान खींचने वाली घड़ी पसंद है?
  • माइकल कोर्स का बड़ा और फैशनेबल डिजाइन आपके लिए सही हो सकता है।

कैजुअल आउटिंग के लिए स्पोर्टी घड़ी चाहिए?

  • कैसियो जी-शॉक का डिजाइन इस तरह के लुक के लिए अच्छा है।
  • स्लीक और मजबूत, थोड़ा बोल्ड लुक वाली घड़ी पसंद है?
  • विक्टोरिनॉक्स पर विचार किया जा सकता है।

चारों घड़ियों से मेरी सबसे बड़ी सीख

शुरुआत में मुझे लगा था कि मैं चार घड़ियों की तुलना कर रही हूं। लेकिन उन्हें पहनने के बाद समझ आया कि असली सवाल यह था कि कौन-सी घड़ी मेरी कलाई और मेरे स्टाइल के साथ सही बैठती है। मेरे लिए तीन बातें सबसे ज्यादा मायने रखती हैं… सही फिट, अलग-अलग कपड़ों के साथ पहनने की आसानी और उसे पहनकर खुद को अच्छा महसूस करना।

टाइटन इन तीनों बातों पर मुझे सही लगी। कभी-कभी किसी घड़ी का सबसे महंगा या सबसे बड़ा ब्रांड होना जरूरी नहीं होता। सही घड़ी वह होती है जिसे पहनते ही लगे कि यह मेरे लिए बनी है और मैं इसे बार-बार पहनना चाहती हूं। मेरे लिए वह घड़ी टाइटन रही।

आप भी घड़ी खरीदने जा रहे हैं? मन में हैं सवाल, तो यहां जानें जवाब

1. घड़ी का स्ट्रैप कितना जरूरी है?

बहुत जरूरी है। स्ट्रैप का मटेरियल और फिट कंफर्ट पर असर डालता है।

2. क्या डायल का साइज लुक बदल सकता है?

हां, बड़ा डायल बोल्ड लुक देता है, जबकि छोटा डायल ज्यादा एलिगेंट लगता है।

3. रोज पहनने के लिए कौन-सा रंग बेहतर है?

ब्लैक, सिल्वर या गोल्ड जैसे न्यूट्रल शेड्स ज्यादा आउटफिट के साथ आसानी से मैच होते हैं।

4. क्या घड़ी खरीदते समय वजन देखना चाहिए?

हां, रोज पहनने के लिए बहुत भारी घड़ी असहज लग सकती है।

5. घड़ी चुनते समय सबसे पहले क्या देखें?

अपनी जरूरत, कलाई का साइज, फिट और पहनने का मौका ध्यान में रखें।

Disclaimer: लाइव हिंदुस्तान में हम आपको नए ट्रेंड्स और प्रॉडक्ट्स के साथ अप-टू-डेट रहने में मदद करते हैं। आप हमारे जरिए खरीदारी करते हैं तो अफिलीएट पार्टनरशिप की वजह से हमें राजस्व का एक हिस्सा मिल सकता है। हम प्रोडक्ट्स के संबंध में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 सहित लागू कानूनों के तहत किसी भी दावे के लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। इस आर्टीकल में लिस्टेड प्रोडक्ट प्राथमिकता की किसी विशेष सीरीज में नहीं हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN