Home rss business hindi 13 अक्टूबर से खुल रहा यह IPO, ग्रे मार्केट में ₹55...

13 अक्टूबर से खुल रहा यह IPO, ग्रे मार्केट में ₹55 प्रीमियम पर शेयर, चेक करें प्राइस बैंड

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • एचडी फायर प्रोटेक्ट का करीब 712.31 रुपये करोड़ का आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस है
  • इसके तहत कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे
  • कंपनी को इस आईपीओ से कोई पैसा नहीं मिलेगा
  • पूरी रकम शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स और अन्य शेयरधारकों को जाएगी

HD Fire Protect IPO: एचडी फायर प्रोटेक्ट आईपीओ को लेकर निवेशकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। कंपनी का आईपीओ 13 अक्टूबर 2026 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने जा रहा है। आईपीओ खुलने से पहले ही ग्रे मार्केट में शेयर को लेकर मजबूत संकेत मिल रहे हैं। मार्केट ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म आईपीओ वॉच के मुताबिक, कंपनी का शेयर 55 रुपये के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 258 रुपये से 271 रुपये प्रति शेयर तय किया है। मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से शेयर की संभावित लिस्टिंग कीमत करीब 326 रुपये मानी जा रही है। हालांकि, जीएमपी अनऑफिशियल होता है और लिस्टिंग के दिन शेयर की वास्तविक कीमत इससे अलग हो सकती है।

पूरा आईपीओ ऑफर फॉर सेल

एचडी फायर प्रोटेक्ट का करीब 712.31 रुपये करोड़ का आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल यानी ओएफएस है। इसके तहत कंपनी के मौजूदा शेयरधारक अपने शेयर बेचेंगे। कंपनी को इस आईपीओ से कोई पैसा नहीं मिलेगा। पूरी रकम शेयर बेचने वाले प्रमोटर्स और अन्य शेयरधारकों को जाएगी। प्रमोटर हरीश नरशी धरमशी करीब 89.83 लाख शेयर बेचेंगे। इन शेयरों की कीमत करीब 243.46 रुपये करोड़ है। वहीं प्रमोटर कुसुम हरीश धरमशी करीब 1.73 करोड़ शेयर बेचेंगी। इनकी कीमत करीब 468.85 करोड़ रुपये है।

कब होगा अलॉटमेंट और लिस्टिंग?

आईपीओ का शेयर अलॉटमेंट 16 अक्टूबर 2026 को फाइनल होने की उम्मीद है। कंपनी के शेयर 21 अक्टूबर 2026 को एनएसई और बीएसई, दोनों पर लिस्ट हो सकते हैं। आईपीओ का लॉट साइज 55 शेयर है। अपर प्राइस बैंड 271 रुपये के हिसाब से रिटेल निवेशक को एक लॉट के लिए कम से कम 14,905 रुपये लगाने होंगे।

क्या करती है कंपनी?

एचडी फायर प्रोटेक्ट की शुरुआत अप्रैल 1997 में हुई थी। कंपनी आग से बचाव के लिए अलग-अलग तरह के इक्विपमेंट और सिस्टम बनाती और सप्लाई करती है। कंपनी के प्रोडक्ट में स्प्रिंकलर, अलार्म और डिल्यूज वाल्व, फोम इक्विपमेंट, मॉनिटर और नोजल, वॉटर स्प्रे नोजल और गैस सप्रेशन सिस्टम शामिल हैं। कंपनी के ग्राहक कई अलग-अलग सेक्टर में हैं। इनमें तेल और गैस, पेट्रोकेमिकल, पावर, इंजीनियरिंग, एयरोस्पेस, फार्मा, डेटा सेंटर, हॉस्पिटैलिटी और हेल्थकेयर जैसे सेक्टर शामिल हैं।

कंपनी की वित्तीय स्थिति

एचडी फायर प्रोटेक्ट के वित्तीय स्थिति की बात करें तो वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की कुल आय 12 फीसदी बढ़कर 505 करोड़ रुपये हो गई। वित्त वर्ष 2025 में यह 451 करोड़ रुपये थी। वहीं, कंपनी का टैक्स के बाद मुनाफा यानी पीएटी 6 फीसदी बढ़कर 117 करोड़ रुपये हो गया। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का पीएटी 110 करोड़ रुपये था। कंपनी का ऑपरेशनल रेवेन्यू भी लगातार बढ़ा है। यह वित्त वर्ष 2024 में 372.95 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 में 489.28 करोड़ रुपये हो गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN