Source :- LIVE HINDUSTAN

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स ने 5 महीने से कम में शेयरधारकों का पैसा दोगुना से ज्यादा कर दिया है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 110 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। कंपनी के शेयर गुरुवार को 625 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर गुरुवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 9 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 625 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले 5 दिन में कंपनी के शेयर 23 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। वहीं, पिछले एक महीने में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 48 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों ने पिछले 5 महीने से कम में निवेशकों का पैसा दोगुना से ज्यादा कर दिया है।

दोगुना से ज्यादा हुआ निवेशकों का पैसा, 110% उछल गए शेयर
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर पिछले 5 महीने से कम में 110 पर्सेंट से ज्यादा चढ़ गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेजी अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों ने इस अवधि में शेयरधारकों का पैसा दोगुना से ज्यादा कर दिया है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 4 जून 2026 को 625 रुपये पर जा पहुंचे हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 750 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप गुरुवार को 10,890 करोड़ रुपये को पार कर गया है।

1335% से ज्यादा चढ़ गए तेजस नेटवर्क्स के शेयर
तेजस नेटवर्क्स (Tejas Networks) के शेयर पिछले 6 साल में 1335 पर्सेंट उछल गए हैं। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 5 जून 2020 को 42.90 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 4 जून 2026 को 625 रुपये पर जा पहुंचे हैं। पिछले 5 साल में तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में 235 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयर इस अवधि में 185.50 रुपये से बढ़कर 625 रुपये पर जा पहुंचे हैं।

लगातार पांचवीं तिमाही में कंपनी का घाटा
टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स को मार्च 2026 तिमाही में 211 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। यह लगातार पांचवीं तिमाही है, जब कंपनी को घाटा हुआ है। तेजस नेटवर्क्स को एक साल पहले की समान अवधि में 72 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में तेजस नेटवर्क्स को 193.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं, दूसरी तिमाही में कंपनी को 307.1 करोड़ रुपये का और तीसरी तिमाही में 196.5 करोड़ रुपये का लॉस हुआ। पूरे वित्त वर्ष 2026 में कंपनी को 909 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। वित्त वर्ष 2025 में तेजस नेटवर्क्स को 447 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN