Source :- LIVE HINDUSTAN
टीनएज गर्ल अक्सर चेहरे पर ग्लो के लिए परेशान रहती हैं। लेकिन स्किन की डलनेस के साथ फेस पर उग रहे छोटे-महीन बाल स्किन को ग्लोइंग नहीं दिखाते हैं। ऐसे में हर रोज फेस पैक को लगाकर चेहरे को धोया जाए, तो ना केवल नेचुरल ग्लो मिलेगा बल्कि केमिकल से होने वाले कम एज में स्किन के नुकसान से भी बचा जा सकता है। छोटा सा दूध का घरेलू नुस्खा दूध जैसा ही निखार फेस पर लाएगा। जानें कैसे बनाएं ये दूध-चीनी-नींबू का फेस पैक जो ग्लो देने के साथ ही चेहरे पर उग रहे छोटे अनचाहे बालों को भी हटाएगा। जिससे किसी वैक्सिंग, थ्रेडिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी।
रोजाना लगाने के लिए बनाएं ये फेस पैक
चेहरे को फेस वॉश से क्लीन करती हैं लेकिन कोई फर्क नहीं दिखता तो कुछ दिन इस फेस पैक से फेस वॉश करें। कुछ हफ्तों में ही चेहरे पर ग्लो नजर आने लगेगा। नोट कर लें इंस्टेंट ग्लो देने वाला फेस पैक बनाने का तरीका। इन दिनों कोरियन स्किन का ट्रेंड है और गर्ल्स वैसी ही चमकती स्किन चाहती हैं। लेकिन शाइनी स्किन की चाह में फेस पर केमिकल वाले प्रोडक्ट लगाने की बजाय नेचुरल चीजों को अप्लाई करें। जो फेस पर ना केवल ग्लो देगा बल्कि आपकी स्किन को कम उम्र में खराब होने से बचाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



