Home LIFESTYLE NEWS HINDI 2 कप सोया चंक्स और उबले आलू के साथ तैयार करें ढेर...

2 कप सोया चंक्स और उबले आलू के साथ तैयार करें ढेर सारे नगेट्स, शाम के लिए बेस्ट क्रिस्पी स्नैक

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

बारिश वाली शाम में हल्की भूख को शांत करने के लिए कुछ टेस्टी खाना है तो क्रिस्पी सोया नगेट्स बनाकर खाएं। यहां सीखिए इस मजेदार स्नैक आइटम को बनाने का तरीका।

बारिश के मौसम में चटपटी चीजों को खाने का मजा अलग ही होता है। शाम के समय रिमझिम बारिश और हल्की भूख को शांत करने के लिए सबसे अच्छा है कि आप कुछ टेस्टी और हेल्दी स्नैक बनाकर खाएं। जब कुछ हेल्दी बनाकर खाने की बात आती है तो समझ नहीं आता कि आखिर क्या बनाकर खाएं। ऐसे में आप सोया चंक्स से टेस्टी और क्रिस्पी सोया चंक्स बनाकर तैयार कर सकते हैं। यहां सीखिए कैसे बनाएं क्रिस्पी सोया नगेट्स-

क्रिस्पी सोया नगेट्स बनाने के लिए क्या चाहिए

-2 कप सोया चंक्स

-स्वादानुसार नमक

-2 मीडियम आकार के उबले हुए आलू, कद्दूकस किए हुए

-2 क्यूब्स चीज, कद्दूकस किया हुआ

-1 मीडियम आकार का प्याज, बारीक कटा हुआ

-2 बड़े चम्मच ताजा हरा धनिया, कटा हुआ

-1 हरी मिर्च

-2 बड़े चम्मच हरा प्याज, कटा हुआ

-1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन, कटा हुआ

-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च के फ्लेक्स

-1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

-1 छोटा चम्मच काली मिर्च

-1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर

-आधा छोटा चम्मच गरम मसाला

-आधा छोटा चम्मच चाट मसाला

-आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-4 बड़े चम्मच मैदा

-4 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर

-स्वादानुसार नमक

-आधा छोटा चम्मच काली मिर्च

-आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-आवश्यकतानुसार पानी

-2 कप ब्रेडक्रंब्स

-डीप फ्राई करने के लिए तेल

क्रिस्पी सोया नगेट्स कैसे बनाएं

1) क्रिस्पी सोया नगेट्स बनाने के लिए सोया चंक्स को नमक वाले उबलते पानी में कुछ मिनटों तक उबालें।

2) कुछ देर पानी में रहने के बाद इसे छन्नी में निकालें और एक्सट्रा पानी निकालने के लिए उन्हें अच्छी तरह निचोड़ लें।

3) अब सोया चंक्स को ग्राइंडर में डालें और दरदरा पीस लें। ध्यान रखएं इसका पेस्ट नहीं बनाना।

4) दरदरे सोया चंक्स को एक कटोरे में निकालें और कद्दूकस किए हुए उबले आलू, चीज, प्याज, ताजा हरा धनिया, हरा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन और सभी मसाले मिलाएं।

5) सब कुछ अच्छी तरह मिलाएं और नगेट्स का आकार दें।

6) एक दूसरे कटोरे में मैदा, कॉर्नफ्लोर, नमक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर और पानी मिलाकर एक चिकना घोल तैयार करें।

7) हर नगेट को घोल में डुबोएं और ब्रेडक्रंब्स से अच्छी तरह कोट करें।

8) 10 मिनट के लिए फ्रीज करें ताकि कोटिंग अच्छी तरह सेट हो जाए।

9) फिर गरम तेल में गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।

10) इन क्रिस्पी सोया नगेट्स को चिली मेयो के साथ गरमा-गरम परोसें।

टिप- नगेट्स तलने के लिए तेल को पहले अच्छी तरह से गरम कर लें और फिर मीडियम टूलो फ्लेम पर ही नगेट्स को तलें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN