Home LIFESTYLE NEWS HINDI टैनिंग से काले हो गए हैं पैर? घर बैठे 3 स्टेप में...

टैनिंग से काले हो गए हैं पैर? घर बैठे 3 स्टेप में करें पेडिक्योर, साफ-सुंदर और मुलायम हो जाएंगे!

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

धूप की वजह से क्या आपके पैर भी डल और रूखे दिखाई देने लगे हैं? अगर हां, तो महंगे पेडिक्योर की जगह ये 3 स्टेप रूटीन ट्राई करें। आपके पैर ब्राइट तो होंगे ही साथ ही मुलायम और ग्लोइंग भी बनेंगे। हफ्ते में एक से दो बार तो आपको ये रूटीन ट्राई कर ही लेना चाहिए।

पैरों की देखभाल भी काफी जरूरी है, लेकिन सबसे ज्यादा लोग इसे ही नजरअंदाज करते हैं। धूल-मिट्टी, डेड स्किन और लगातार जूते-चप्पल पहनने की वजह से पैरों की स्किन काफी ड्राई और डैमेज दिखने लगती है। लंबे समय तक अगर अपने अपने पैरों पर ध्यान नहीं दिया है, तब तो टैनिंग की वजह से और भी बुरा हाल हो जाता है। ऐसे में कई लोग पार्लर का सहारा लेते हैं, लेकिन जरूरी नहीं कि आपको महंगी पेडिक्योर करानी ही पड़ेगी। क्योंकि आप घर पर भी सिंपल 3 स्टेप में अपने पैरों को साफ और मुलायम बना सकती हैं। पैरों पर टैनिंग हो गई है या फिर डेड स्किन की वजह से पैर रूखे और बेजान दिखने लगे हैं, तो ये रूटीन आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।

3 स्टेप में घर बैठे करें पेडिक्योर

स्टेप 1: पैरों को पानी में भिगोकर रखना

पैरों की डीप क्लीनिंग में पहला स्टेप है उन्हें भिगोकर रखना। इससे पैरों की स्किन नर्म हो जाती है, जिससे धूल-मिट्टी और डेड स्किन आसानी से निकल जाती है। इसके लिए आपको एक टब में गुनगुना पानी लेना है और उसमें एक नींबू काटकर डाल देना है। नींबू एक नेचुरल ब्राइटनिंग एजेंट है, जो आपके पैरों की स्किन को निखारने और टैनिंग रिमूव करने में मदद करेगा। आपको करीब 10 से 15 मिनट के लिए अपने पैरों को इस पानी में भिगोकर रखना है।

स्टेप 2: नेचुरल स्क्रब से रिमूव करें डेड स्किन

दूसरा स्टेप है स्क्रब करना। इसके लिए आप एक होममेड स्क्रब बना सकती हैं। बस नींबू को बीच में से काट लें, उसपर थोड़ी सी चीनी और कॉफी पाउडर लगाकर पैरों पर रगड़ना शुरू कर दें। इससे पैरों पर जमी डेड स्किन रिमूव होगी, साथ ही आपके पैर ज्यादा मुलायम और ब्राइट दिखेंगे।

स्टेप 3: पैरों पर लगाएं ये होममेड मास्क

तीसरे स्टेप में आपको एक नेचुरल फुट मास्क बनाकर अपने पैरों पर अप्लाई करना है। इसके लिए एक बाउल में बेसन, कॉफी पाउडर, चुटकी भर हल्दी और दही मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें। अपने पैरों पर इसकी एक पतली सी लेयर अप्लाई करें, फिर इसे 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। नींबू से कुछ देर के लिए इसे रगड़ें, फिर साफ पानी से वॉश कर लें। ये मास्क पैरों को ब्राइट, सॉफ्ट और इवेन टोंड बनाने में मदद करता है।

जरूरी टिप: तीनों स्टेप करने के बाद एक अच्छा सा मॉइश्चराइजर पैरों पर जरूर अप्लाई कर लें। वरना स्किन ज्यादा ड्राई और फ्लैकी हो सकती है।

इस पेडिक्योर को करने के क्या फायदे होंगे?

हफ्ते में अगर 1-2 बार भी आप ये पेडिक्योर कर रही हैं, तो आपको काफी बड़ा अंतर देखने को मिलेगा। आपके पैरों की टैनिंग काफी हद तक कम होनी शुरू हो जाएगी, पैर ज्यादा सॉफ्ट और मुलायम बनेंगे। इससे पैर डीप एक्सफोलिएट होते हैं, जिस वजह से ब्राइट और ग्लोइंग स्किन लगती है। वहीं अगर आपके पैरों पर दाग-धब्बे या पिगमेंटेशन है, तो वो भी साफ होना शुरू हो जाएगी।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN